Aishwarya Rai Bachchan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज 49 साल की हो गई हैं। इस सदाबहार खूबसूरती के साथ उनके नाम कई फर्स्ट्स भी जुड़े हैं। साल 1998 में बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत करने वाली ऐश्वर्या पिछले कुछ सालों में ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। इस मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता ने कई हॉलीवुड प्रॉडेक्ट्स में भी काम किया है।
ऐश को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक के रूप में गिना जाता है। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।
अभी पढ़ें – Priyanka Chopra के चेहरे पर दिखी भारत लौटने की खुशी, एयरपोर्ट पर लगा पैप्स का हुजूम
1. ऐश्वर्या को साल 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था और अपने दो दशक लंबे करियर में, वो 45 से अधिक फिल्मों का हिस्सा रही हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि ऐश ने अपना एक्टिंग डेब्यू फिल्म जीन्स से किया था। मगर ऐसा नहीं है। उन्होंने सबसे पहले टीवी विज्ञापन में काम किया था, जब वो नौवीं कक्षा में थीं। ये ऐड कैमलिन पेंसिल के लिए था।
2. बहुत कम ही लोगों को पता है कि ऐश्वर्या एक्टिंग के बजाय मेडिसिन में करियर बनाना चाहती थीं।
3. बाद में, उन्होंने इस विचार को छोड़ दिया और आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने का फैसला किया। उन्होंने बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया में अपना रास्ता बनाने से पहले रचना संसद अकादमी ऑफ आर्किटेक्चर में दाखिला लिया। हालांकि, बाद में उन्होंने मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए पढ़ाई छोड़ दी।
4. 1993 का वो सदाबहार पेप्सी विज्ञापन याद है? 1993 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले, ऐश्वर्या ने महिमा चौधरी और आमिर खान के साथ पेप्सी के विज्ञापन में अभिनय किया था।
5. ऐश ने बतौर फिल्म की लीड एक्ट्रेस साल 1997 की तमिल फिल्म, इरुवर से डेब्यू किया उसी साल उन्होंने ‘और प्यार हो गया’ में अभिनेता बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड फिल्म में काम किया।
6. ऐश्वर्या साल 2003 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में बतौर जूरी सदस्य बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं।
7. ऐश की खूबसूरती दुनियाभर में प्रसिद्ध है। नीदरलैंड के केकेनहोफ गार्डन में उनके नाम पर ट्यूलिप भी है।
8. अपने नाम कई फर्स्ट्स रखने वाली ऐश ओपरा विनफ्रे शो में आमंत्रित होने वाली पहली भारतीय भी हैं।
9. इसी के साथ मैडम तुसाद की मूर्ति रखने वाली पहली भारतीय महिला भी वही हैं।
10. उनके नाम कई प्रतिष्ठित खिताब जुड़े हुए हैं। उन्हें 2009 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। ऐश्वर्या को 2012 में फ्रांस सरकार द्वारा ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस से भी सम्मानित किया गया था।
अभी पढ़ें – Monica O My Darling Trailer: हुमा, राधिका और राजकुमार की तिगड़ी लेकर आ रही है डार्क कॉमेडी
ऐश्वर्य भौतिकवादी चीजों में नहीं हैं। वह अपने बारे में लिखे गए लेखों को इकट्ठा करना पसंद करती हैं। खूबसूरत और सदाबहार डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं!
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 hr agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
4 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
5 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines