हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

इन एक्ट्रेसेस के दिल में ही रह गई 'बच्चन बहू' बनने की ख्वाहिश, लिस्ट में कई बड़ी हसीनाओं के नाम

Aishwarya Rai, Bachchan Family: बच्चन परिवार की बहू बनने के लिए कई हसीनाओं ने हाथ-पैर मारे, लेकिन बाजी ऐश्वर्या ने मार ली।

विज्ञापन
कई एक्ट्रेसेस बनना चाहती थी 'बच्चन बहू'। फोटो आभार- गूगल

Aishwarya Rai, Bachchan Family: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का परिवार काफी चर्चा में रहता है। बच्चन परिवार हमेशा से हर चीज का खास ख्याल रखता आया है, लेकिन फिर भी कुछ ना कुछ ऐसा होता है, जिससे बिग बी की फैमिली सुर्खियों में छा जाती है। बीते कुछ दिनों से अभिषेक और ऐश्वर्या के अलगाव की खबरें आ रही थी, जो महज अफवाह साबित हुई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या से पहले कई हसीनाएं ऐसा हैं, जिन्होंने ‘बच्चन परिवार’ की बहू बनने का सपना देखा। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं वो एक्ट्रेसेस जो ‘बच्चन फैमिली की बहू बनते-बनते रह गई’?

यह भी पढ़ें- कौन हैं Rushabh Shah? जिनके हाथ में Dharmendra ने दिया अपनी नातिन Nikita Chaudhary का हाथ

बच्चन फैमिली की बहू बनते-बनते रह गईं ये हसीनाएं

करिश्मा कपूर

इस लिस्ट में पहला नाम करिश्मा कपूर का आता है। जी हां, श्वेता बच्चन की शादी से करिश्मा और अभिषेक बच्चन की प्रेम कहानी की शुरूआत हुई थी। अपने 60वें जन्मदिन पर बिग बी ने दोनों की सगाई का ऐलान किया था, लेकिन सगाई के चार महीने बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के अलग होने की वजह बबीता कपूर को बताया गया है।

विज्ञापन

रानी मुखर्जी

बंगाली बाला भी अभिषेक के दिल को छूने में कामयाब रही। करिश्मा के बाद रानी और अभिषेक के बारे में खूब बाते हुई और बात शादी तक जा पहुंची लेकिन दोनों की शादी नहीं हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि फिल्म ‘लागा चुनरी में दाग’ की शूटिंग के दौरान जया और रानी में कुछ बातों पर नहीं जमीं और ये बात एक बहस में बदल गई। फिर इसी मनमुटाव के चलते रानी और अभिषेक का ब्रेकअप भी हो गया।

दीपानिता शर्मा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या के लिए अभिषेक ने दीपानिता शर्मा का भी दिल तोड़ दिया था। सोनाली बेंद्रे के जरिए दोनों की मुलाकात हुई और फिर दोनों ने 10 महीने तक एक-दूसरे को डेट किया। दीपानिता शर्मा, अभिषेक से साथ अपने रिश्ते को लेकर बहुत सीरियस थी, लेकिन कहते हैं ना कि जो होना होता है वो होकर ही रहता है और फिर दोनों अलग हो गए।

विज्ञापन

जान्हवी

ना सिर्फ बॉलीवुड हसीनाएं बल्कि अभिषेक से प्यार करने वाली हसीनाओं की लिस्ट में क्रेजी फैन का नाम भी शामिल है। जी हां, जब अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या के साथ शादी की रस्में निभा रहे थे, तो एक्टर की एक क्रेजी फैन ने बच्चन बंगले के बाहर आकर खूब तमाशा किया। फैन ने दावा किया कि अभिषेक ने उससे शादी की है और वो ही उनकी असली पत्नी है। इतना ही नहीं बल्कि जान्हवी ने अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश भी की।

जान्हवी, अभिषेक बच्चन की क्रेजी फैन। फोटो आभार- गूगल

विज्ञापन

अक्सर साथ में नजर आती है बच्चन फैमिली

तो ये थी अभिषेक बच्चन के प्यार में गिरफ्तार हसीनाओं की लिस्ट, जिनका ‘बच्चन बहू’ बनने का सपना, सपना ही रह गया। हालांकि अब अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रहे हैं। दोनों की आराध्या नाम की एक बेटी भी है। बच्चन परिवार को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola