कृति सेनन से आयुष्मान खुराना तक, वो 7 सितारे जिन्होंने फिल्मों के लिए छोड़ी नौकरी; आज हैं बॉलीवुड स्टार्स

Bollywood Actors Who Left Job For Movies: बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए अपनी अच्छी सैलरी वाली नौकरी तक छोड़ दी. अपने सपनों को पूरा करने के लिए इन सितारों ने जोखिम उठाया और आज ये सितारे बॉलीवुड के स्टार्स हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

bollywood stars who left job
1 / 8

विज्ञापन

कृति सेनन

कृति सेनन2 / 8

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस ने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और नौकरी करने का फैसला किया. लेकिन इसके बाद उन्होंने नौकरी को छोड़ मॉडलिंग करना शुरू कर दिया और आज वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं.

विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा3 / 8

परिणीति चोपड़ा फिल्मों में आने से पहले कॉर्पोरेट जगत में काम करती थीं. वहीं इसके बाद उन्होंने यशराज फिल्म्स के मार्केटिंग विभाग में भी काम किया. बाद में एक्ट्रेस ने फिल्मी जगत में एंट्री की और नौकरी को अलविदा कह दिया.

आर माधवन

आर माधवन4 / 8

आर माधवन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्मों में आने से पहले माधवन एक पर्सनैलिटी डेवलपमेंट टीचर थे. इसके बाद उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और आज वो बॉलीवुड स्टार हैं.

विज्ञापन

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू5 / 8

तापसी पन्नू ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियर की डिग्री हासिल की हुई है. वहीं एक्ट्रेस ने फिल्मों से पहले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में भी काम किया. हालांकि बाद में उन्होंने नौकरी छोड़कर फिल्मी दुनिया में कदम रखा.

सोनू सूद

सोनू सूद6 / 8

सोनू सूद ने भी इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने बतौर इंजीनियर इस फील्ड में काम भी किया. वहीं बाद में वो अपने सपने पूरा करने के लिए फिल्मी दुनिया में आ गए. आज वो साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के जाने-माने स्टार हैं.

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना7 / 8

फिल्मों में आने से पहले आयुष्मान खुराना रेडियो जॉकी थे. वहीं टीवी में भी एक्टर एंकरिंग करते थे. हालांकि बाद में वो भी फिल्मी दुनिया में अपना सपना पूरा करने के लिए आ गए. आज वो बॉलीवुड के जाने-माने सितारे हैं.

विक्रांत मैसी

विक्रांत मैसी8 / 8

विक्रांत मैसी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्मों में आने से पहले एक्टर भी पहले नौकरी करते थे. वहीं इसके बाद उन्होंने अपनी नौकरी को छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और आज वो भी बॉलीवुड सितारों में से एक हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन