अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के तलाक का मुद्दा नहीं हो रहा ठंडा, इंटरनेट पर अब क्यों हो रही चर्चा?

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक को लेकर लंबे टाइम से कुछ ना कुछ सुनने को मिल ही रहा है। हालांकि, हर बार ये रूमर्स ही निकलते हैं और कुछ टाइम के बाद इन बातों को फिर से हवा मिल जाती है।

Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai

Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai

हिंदी सिनेमा के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। गॉसिप टाउन हो या फिर सोशल मीडिया, खबरों का बाजार हो या फिर टॉक ऑफ द टाउन… जरा-सा कुछ होता नहीं है कि इन दोनों के तलाक के रूमर्स तूल पकड़ लेते हैं। बीते एक साल से ऐश और अभिषेक को लेकर सुनने में आ रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और कपल तलाक लेकर अलग हो रहा है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं और इस दौरान दोनों कई बार साथ भी नजर आ चुके हैं, लेकिन फिर भी ये चर्चा खत्म नहीं होती। अब फिर से सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर बातें हो रही हैं।

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

दरअसल, रेडिट पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या पोज देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्ट में देखा जा सकता है कि अभिषेक और ऐश्वर्या कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं और इस दौरान वो स्माइल कर रही हैं। हालांकि, उनकी बेटी आराध्या नीचे बैठी पोज दे रही हैं। इस फोटो में उनके अलावा कई अन्य लोग और भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट्स

वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि दोनों के तलाक की खबरें झूठी हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि दोनों के तलाक की पूरी अफवाह पीआर थी। तीसरे यूजर ने कहा कि नहीं, ऐसा लगता है कि उनके और परिवार के बीच कुछ ना कुछ तो है। एक और यूजर ने कहा कि हां, तलाक की रूमर्स के बीच दोनों को साथ देखा गया है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan, Abhishek Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan, Abhishek Bachchan

लंबे टाइम से उड़ रही रूमर्स

गौरतलब है कि अभिषेक और ऐश को लेकर ये अफवाहें लंबे टाइम से उड़ रही हैं कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। हालांकि, जब भी दोनों साथ नजर आते हैं, तो इन रूमर्स पर पानी डल जाता है और मामला कुछ दिन के लिए शांत हो जाता है, लेकिन कुछ समय के बाद ना जाने कहां से इन बातों को फिर से हवा मिल जाती है और चर्चा होने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ