‘पुष्पा’ के बाद फिर थिएटर में आ रही अल्लू अर्जुन की फिल्म, किस दिन रि-रिलीज होगी ‘आर्या 2’?

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘आर्या 2’ फिर से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस न्यूज के आते ही फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं और फिल्म के रि-रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Allu Arjun

Allu Arjun

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्मों का फैंस में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। बीते साल यानी दिसंबर के महीने में अल्लू की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर बेहद कमाल का कलेक्शन किया और ये दर्शकों को बेहद पसंद आई। वहीं, अब अल्लू के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी का अपडेट है। जी हां, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘आर्या 2’ को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये फिल्म कब रि-रिलीज होगी? तो आइए जानते हैं…

विज्ञापन

कब रि-रिलीज हो रही ‘आर्या 2’?

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘आर्या 2’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार हैं। 123Telugu.com की रिपोर्ट की मानें तो अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से तीन दिन पहले यानी 5 अप्रैल 2025 को रि-रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की रि-रिलीज से फैंस बेहद खुश हैं और फिल्म के रि-रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Arya 2

Arya 2

ओटीटी पर भी है ‘आर्या 2’

इतना ही नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन की ये फिल्म ओटीटी पर भी मौजूद है। जी हां, अगर आप घर बैठे इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आपको बता देते हैं कि ‘पुष्पा 2’ स्टार की ये फिल्म आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स सन नेक्स्ट और अमेजन प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी। इस फिल्म को आप इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

फिल्म ‘पुष्पा 2’

गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने सिनेमाघरों में बेहद कमाल की कमाई की है। वहीं, फिल्म ने ओटीटी पर भी दर्शकों का खूब प्यार लूटा है। इस फिल्म की रिलीज के वक्त बहुत विवाद हुआ था, क्योंकि अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गए थे। हालांकि, इसके बाद माना जा रहा था कि फिल्म पर इसका असर हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इसने बेहद कमाल की कमाई की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ