When Aishwarya Rai Spoke About Nasty Letter: बॉलीवुड के फेमस कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर तलाक की अफवाहों के चलते सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी साल 2007 में हुई थी और उनकी एक प्यारी बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या है। इन्हीं अफवाहों के बीच ऐश्वर्या का एक पुराना वीडियो से तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस एक लेटर का जिक्र कर रही हैं जिसे पढ़कर उन्हें बहुत गुस्सा आ गया।
ऐश्वर्या राय का पुराना वीडियो हुआ वायरल
हाल ही में ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो शो ‘जीना इसी का नाम है’ में नजर आ रही हैं। इस शो को दिवंगत अभिनेता फारूक शेख होस्ट कर रहे थे। ऐश्वर्या ने इस दौरान उन्हें मिली एक ‘घिनौनी’ चिट्ठी के बारे में बताया, जो उन्हें किसी अंजान शख्स ने भेजी थी। उन्होंने कहा, ‘इसने मुझे बहुत गुस्सा दिलाया। ये नोट किसी शरारती लड़के द्वारा लिखा गया था और मुझे इससे बहुत दुख हुआ।’ ऐश्वर्या ने चिट्ठी में लिखे कुछ शब्दों का भी जिक्र किया, ‘चलो तुम्हें टुकड़ों में बांटते हैं जैसे कि केक। ये बहुत खराब है, ये कॉलेज से है।’
ऐश्वर्या-अभिषेक ने साध रखी चुप्पी
हालांकि ऐश्वर्या और अभिषेक ने इस वक्त तलाक की अफवाहों पर खुलकर कुछ नहीं कहा है। ये अफवाहें तब शुरू हुईं जब दोनों ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग एंट्री की। ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ आई थीं जबकि अभिषेक अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा ऐश्वर्या के जन्मदिन पर भी अभिषेक ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई नहीं दी, जिसने इन खबरों को और तेज कर दिया।
2014 में भी उड़ी थीं अफवाहें
आपको बता दें तलाक की अफवाहें पहली बार 2014 में उठीं थीं, जिस पर अभिषेक ने सोशल मीडिया पर मजाक करते हुए कहा था, ‘तो मुझे बताया गया है कि मैं तलाक ले रहा हूं। क्या आप मुझे ये भी बताएंगे कि मैं कब दोबारा शादी कर रहा हूं?’ उनकी ये टिप्पणी इस बात का संकेत थी कि वो मीडिया की इन अफवाहों को गंभीरता से नहीं ले रहे थे।
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan के घर के बाहर टीवी एक्टर बना जबरा फैन, हैरान हुए आस-पास के लोग
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
16 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
17 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
19 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
22 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines