भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाब बढ़ता जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद इंडिया ने सख्त होते हुए पाकिस्तान की कई चीजों को बैन कर दिया। वहीं, अब पाक ड्रामा, यूट्यूब चैनल और कुछ स्टार्स के इंस्टाग्राम भी इंडिया में बैन हो चुके हैं। भारत के इस कदम से तमाम पाकिस्तानी कलाकार तिलमिलाए नजर आ रहे हैं और इस पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस कड़ी में अब पाक एक्ट्रेस मिशी खान का नाम भी जुड़ गया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा?
मिशी खान का वीडियो वायरल
दरअसल, galaxylollywood नाम के एक इंस्टाग्राम पर पेज मिशी खान के एक वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो में मिशी खान कह रही हैं कि इंडिया-पाकिस्तान की जो टेंशन चल रही है, ये पाकिस्तान में उन लोगों के मुंह पर थप्पड़ है, जो इन लोगों को बुलाते हैं। इनकी आव-भगत करते हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया के सेलिब्रेटीज के पैरों में गिरते हैं और उनको पता नहीं क्या बनाकर और उनका दिमाग खराब करके, ये इनका असल चेहरा है।
इंडिया ने किया बैन
अपने वीडियो में मिशी खान ने आगे कहा कि इंडिया ने पाकिस्तानी स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिए, यूट्यूब बैन कर दिया, ड्रामा पर भी रोक लगा दी और वहां के डिजाइनर ने यहां के स्टार्स के साथ जो काम किया, वहां पर उनकी पोस्ट भी हटा दी है। उन्होंने सब डिलीट कर दिया है। एक हम लोग हैं, हमारे डिजाइनर हैं, जो वहां के स्टार्स को तीन-चार गुना पैसे देते हैं और उनके संग काम करके, दांत निकाल कर, बड़ा गर्व महसूस करते हैं।
Mishi Khan
मिशी खान गुस्से से तिलमिलाई
मिशी ने कहा कि हमारे यहां के लोग ये नहीं कर सकते थे? वो कहते हैं ना कि ईट का जवाब पत्थर से देना चाहिए, लेकिन नहीं ये चुप करके बैठे हुए हैं। अभी भी इंडियन गाने लगा रहे हैं और झूम रहे हैं। यार कुछ शर्म करो, बड़ी सीरियस बात है कि वो लोग इस तरह से कर रहे हैं। आप लोग अभी भी बड़ा दिल, बड़ा दिल कर रहे हो, किस खुशी में। आपके अंदर कोई सेल्फ रेस्पेक्ट है? नहीं है, आप लोग अभी भी बैठकर तमाशा ही देख रहे हैं। बता दें कि मिशी खान का अकाउंट खबर लिखे जाने तक इंडिया में बैन नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी स्टार्स पर लगा बैन, तो तिलमिलाए Aijaz Aslam, कह डाली ये बात
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
55 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines