पाकिस्तानी स्टार्स पर लगा बैन, तो तिलमिलाए Aijaz Aslam, कह डाली ये बात

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद हालात बिगड़ रहे हैं। भारत ने पाक के कई स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को बैन किया, तो इस पर तमाम पाक कलाकारों ने रिएक्शन दिया।

Aijaz Aslam

Aijaz Aslam

पहलगाम हमले में भारत के कई मासूमों की जान चली गई। इस घटना के बाद हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया और पाक की कई चीजों पर बैन लगा दिया। पहले सिर्फ पाक एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को इंडिया में बैन किया गया था, लेकिन अब पाकिस्तान के कई स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट और पाक टीवी शोज को भी हिंदुस्तान ने बैन कर दिया है। इस बीच अब पाकिस्तानी एक्टर ऐजाज असलम ने भी इंस्टा बैन पर रिएक्ट किया है।

ऐजाज असलम ने शेयर किया पोस्ट

गौरतलब है कि ऐजाज असलम का इंस्टाग्राम अकाउंट अभी भी इंडिया में एक्टिव है और हिंदुस्तान ने इस पर उनके अकाउंट पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। इस बीच उन्होंने पाक स्टार्स के इंस्टा बैन पर रिएक्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि डियर इंडिया, आप 5 साल के बच्चे की तरह क्यों बिहेव कर रहे हो? हमारे अभिनेताओं से इतना डर ​​गए तो हमारी पाकिस्तानी सेना से क्या लड़ोगे?

Aijaz Aslam

Aijaz Aslam

पहलगाम हमले के बाद तनाव

ऐजाज का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले को लेकर पहले से ही तनाव चल रहा है। वहीं, उनके बयान से साफ है कि वो इससे कितना तिलमिलाए हुए हैं। वहीं, अब ऐजाज के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी खूब मजे लिए हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि भाई तुम पहले अपना ख्याल रखो।

Aijaz Aslam

Aijaz Aslam

यूजर्स ने किए कमेंट्स

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि उसी आर्मी की बात कर रहे हो ना जिसने इंडियन आर्मी के सामने सरेंडर किया। तीसरे यूजर ने कहा कि आर्मी 1971 में औकात दिखा चुकी है। इस तरह के तमाम कमेंट्स अब ऐजाज के रिएक्शन पर देखने को मिल रहे हैं। गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद से ही पूरा माहौल गरम है और भारत में इसको लेकर बेहद गुस्सा भी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Loug (@lougpakistan)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ