अहान पांडे ने साल 2025 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उनकी पहली फिल्म ‘सैयारा’ थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. अहान पांडे बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के भाई और एक्टर चंकी पांडे के भतीजे हैं. अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ में अनीत पड्डा भी लीड रोल में नजर आईं थी. इस फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री को लोगों का भरपूर प्यार मिला था. दरअसल, फिल्म के दौरान सिनेमाघरों से कई ऐसी वीडियो सामने आ रही थी, जिसमें देखा जा रहा था कोई थिएटर में रो रहा है, तो वहीं कोई फर्श पर लेटा हुआ है. जब यह वीडियो सामने आई थी, तो लोगों ने इस फिल्म प्रमोशन से जोड़ना शुरू कर दिया था. हालांकि अहान पांडे की फिल्म ‘सैयार’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. सैकनिक के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में 329.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, तो वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 569.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
यह भी पढ़ें: रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर
क्या अहान पांडे बने Tira Beauty के नए ब्रांड एंबेसडर?
‘सैयारा’ फिल्म के सुपरस्टार अहान पांडे अब एक ब्यूटी ब्रांड के एंबेसडर बन गए हैं. इस बात की जानकारी अहान पांडे ने एक वीडियो शेयर कर दी है. दरअसल, एक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘खूबसूरती की दुनिया में चुनने के लिए बहुत कुछ है लेकिन मुझे हमेशा इसे समझना अच्छा लगता है. बहुत कुछ ट्राई करें. मूड के हिसाब से ढलें और देखें कि हर दिन क्या काम आता है’ उन्होंने आगे लिखा, ‘टीरा ब्यूटी के साथ ब्रांड एंबेसडर बनकर मै सब कुछ एक्सप्लोर कर रहा हूं और अभी भी एक्सपेरिमेंट कर रहा हूं’
यह भी पढ़ें: Love Prediction 2026: क्या इस वैलेंटाइन डे पर मिलेगा सच्चा प्यार या रह जाएंगे अकेले? जानें क्या कहता है आपका मूलांक
करीना कपूर और सुहाना खान भी हैं ‘टीरा ब्यूटी’ की ब्रांड एंबेसडर
आपको बता दें कि अहान पांडे के अलावा ‘टीरा ब्यूटी’ की ब्रांड एंबेसडर करीना कपूर खान और सुहाना खान भी हैं. हालांकि, कंपनी ने अब मेल सेलिब्रिटी को भी ब्रांड एंबेसडर बनाया है. अहान पांडे की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो उन्होंने दूसरी फिल्म साइन कर ली है. इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2026 में शुरू की जा सकती है. दरअसल, अहान अपनी अपकमिंग फिल्म में अली अब्बास जफर संग काम करते हुए नजर आएंगे. आपको बता दें कि अली अब्बास जफर ने सुल्तान और टाइगर जिंदा जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines