Ahaan Panday Celebrates Aneet Padda Birthday: ‘सैयारा’ से ब्लॉकबस्टर शुरुआत करने वाले अहान पांडे ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड का 23वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया. अहान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि ‘सैयारा’ में उनके साथ लीड रोल निभाने वालीं अनीत पड्डा ही हैं. डेब्यू फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद दोनों को कई बार साथ में आउटिंग करते हुए भी स्पॉट किया जा चुका है. इसके बाद से दोनों की डेटिंग रूमर्स तेज हो गई. हालांकि अभी तक अहान और अनीत ने अपने रिलेशनशिप पर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. आज यानी 14 अक्टूबर को अनीत पड्डा अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज और वीडियोज में अहान और अनीत एक कॉन्सर्ट में एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं.
अनीत और अहान का सेलिब्रेशन
अनीत ने अपने बर्थडे के जश्न की शुरुआत रूमर्ड बॉयफ्रेंड अहान पांडे के साथ की. अहान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कॉन्सर्ट की वीडियो शेयर की जिसमें उनके साथ अनीत पड्डा भी एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. इस दौरान दोनों की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर भी दोनों की वीडियोज खूब वायरल हो रही हैं. एक क्लिप में अनीत और अहान अपने मैचिंग रिस्टबैंड भी दिखाते नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Ahaan Panday-Aneet Padda क्या एक-दूसरे को कर रहे डेट, इंटरनेट पर क्यों हो रही ये चर्चा?
फोटोज में दिखी गजब केमिस्ट्री
कॉन्सर्ट से अनीत और अहान की सेल्फी को खूब पसंद किया जा रहा है. इसमें दोनों अपनी आंखें बंद करके कॉन्सर्ट एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं. अनीत और अहान सैयारा से ही सुपरहिट हो गए. अपनी पहली मूवी से ही दोनों की गिनती स्टार्स में होने लगी है. मूवी में जितनी स्ट्रॉन्ग केमिस्ट्री देखने को मिली थी, रियल लाइफ में भी दोनों एक-दूसरे की केयर करते नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: Saiyaara हिट होते ही क्यों ट्रोल हुई Aneet Padda? एक्ट्रेस का बदला बिहेव देख यूजर्स ने लगाई क्लास
अनीत की रैंप वॉक का वीडियो भी वायरल
हाल ही में अनीत पड्डा ने लैक्मे फैशन वीक में अपनी पहली रैंप वॉक से ऑडियंस का दिल जीत लिया. गोल्डन कलर के आउटफिट में अनीत बला की खूबसूरत दिखाई दे रही थीं. जिसके बाद इंटरनेट पर उनकी खूब सराहना भी हुई. सोशल मीडिया पर उनकी रैंप वॉक का वीडियो वायरल हो गया.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines