Saiyaara हिट होते ही क्यों ट्रोल हुई Aneet Padda? एक्ट्रेस का बदला बिहेव देख यूजर्स ने लगाई क्लास

फिल्म ‘सैयारा’ की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा को अचानक से ट्रोल किया जाने लगा। एकदम से ऐसा क्या हुआ कि जिसकी तारीफ करते लोग नहीं थक रहे थे वो आज एक्ट्रेस को भला-बुरा कहने में लगे हैं? आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में…

Aneet Padda

Aneet Padda क्यों हो रही ट्रोल? image credit- instagram

Aneet Padda Trolled: फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। हर कोई फिल्म की खूब तारीफ कर रहा है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा की भी खूब चर्चा हो रही है। लोगों ने अनीत की भी खूब तारीफ की है और उनके काम को भी खूब सराहना मिल रही है। हालांकि, ‘सैयारा’ की सक्सेस के बीच अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ? जो अनीत को ट्रोल किया जा रहा है। आइए जानते हैं…

विज्ञापन

क्यों ट्रोल हो रही अनीत पड्डा?

दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर अनीत पड्डा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनीत कैजुअल लुक में नजर आ रही है। अनीत ने मास्क लगाया हुआ है और वो सैलून से निकलते नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अनीत सैलून से निकल रही हैं, तो एक बच्चा अपने पापा के साथ फोटो लेने के लिए बड़ी एक्साइटमेंट से अनीत की ओर जाते हैं, लेकिन अनीत उन्हें बेरुखी से इग्नोर करके आगे निकल जाती है।

विज्ञापन

यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास

अनीत का बिहेव देख लोगों ने उनकी क्लास लगाई है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फिल्म ‘सक्सेस’ होते ही अनीत के भाव बढ़ गए हैं और उनका नेचर बदल गया है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि बेचारा बच्चा। दूसरे यूजर ने कहा कि लगता है कि सच में ही याददाश्त भूल गई है। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि ऐसा लग रहा है कि वो कैमरे के सामने ओवरएक्टिंग कर रही है।

विज्ञापन

Aneet Padda

क्या बोले ट्रोलर्स?

एक और यूजर ने कमेंट किया कि ओवरएक्टिंग। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अरे अभी 22 की है, नादान है। एक और ने कहा कि इतनी जल्दी भाव बढ़ गए। एक ने कहा कि अरे वो उसका पहली बार है। इस तरह कमेंट्स के जरिए लोगों ने यूजर्स ने अनीत को खूब भला-बुरा कहा है। गौरतलब है कि इस वक्त अनीत पड्डा जमकर लाइमलाइट में हैं और हर कोई उनसे हर छोटी-बड़ी खबर पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ