हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Ahaan Panday: अहान पांडे को मिला बड़ा बॉलीवुड ब्रेक, यश राज की इस फिल्म से करेंगे डेब्यू

विज्ञापन
Ahaan Panday

Ahaan Panday: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे को आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन में बड़ा ब्रेक मिल रहा है।

अभिनेता पिछले 3 साल ग्रूमिंग कर रहे हैं और अब यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) बैनर के तहत लॉन्च होने वाले है। आदित्य को अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह से लेकर आयुष्मान खुराना तक सितारे लॉन्च करने के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट-वेदांत सारदा की वेडिंग रिसेप्शन में सेलेब्स ने जमाई महफिल

यशराज फिल्म्स के बैनर तले लॉन्च होने वाले है अहान पांडे

एक सूत्र के मुताबिक, अहान अभिनीत फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, यह अब जेनरेशन जेड का समय है और इसलिए इसकी अधिक संभावना है कि भारत का अगला बड़ा सितारा इसी पीढ़ी से होगा। आदित्य चोपड़ा को लगता है कि अहान एक मजबूत दावेदार हैं। स्टारडम के इस स्तर पर सभी की निगाहें युवा लड़के पर होंगी कि कैसे वह अपनी पहली फिल्म से सभी को प्रभावित कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें- ‘एनिमल’ का प्री-टीजर वीडियो आउट, जबरदस्त एक्शन करते दिखें रणबीर कपूर

वाईआरएफ शीर्ष सितारों का निर्माण करने में सक्षम

इसके साथ ही सूत्रों का कहना है कि अहान ने दिखाया है कि वह हाल के वर्षों में अपनी कला को तराशने पर फोकस करने के लिए सार्वजनिक जिंदगी से दूर है और यह वाईआरएफ का इतिहास रहा है कि वह हमेशा प्रतिभा और ईमानदारी पर दांव लगाती है। यही कारण है कि वाईआरएफ देश के शीर्ष सितारों का निर्माण करने में सक्षम रहा है।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं अहान 

बता दें कि 25 साल के अहान चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे और डीन पांडे के बेटे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर अहान तब छा गए जब उनकी बहन अलाना पांडे की शादी के फंक्शन के दौरान चचेरी बहन अनन्या के साथ एक जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी। वहीं, अब एक बार फिर से अहान सुर्खियों में आ गए है। अपने बॉलीवुड डेब्यू से अहान एक नई शुरुआत करने जा रहे है। इसके अलावा अहान अक्सर अपनी बहन अलाना के यूट्यूब व्लॉग में नजर आते हैं और वह इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें