आज हर कोई मदर्स डे मना रहा है। वैसे तो हर दिन ही मां से होता है, लेकिन फिर भी लोग मदर्स डे को मनाते हैं। इस बीच हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य ने भी खास अंदाज में अपनी मां के संग ये खास दिन मनाया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आइए जानते हैं कि अगस्त्य ने कैसे इस बार मदर्स डे मनाया है?
नताशा ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस का बेटे अगस्त्य संग बेहद खास बॉन्ड नजर आ रहा है। पोस्ट में एक वीडियो है और इसमें देखा जा सकता है कि अगस्त्य चुपके से अपनी मां के पास जाते हैं। अगस्त्य के हाथ में एक प्यारा-सा बुके होता है और साथ ही एक कॉर्ड भी।
अगस्त्य ने विश किया मदर्स डे
वीडियो में देखा जा सकता है कि अगस्त्य अपनी मां के पास जाते हैं और उन्हें वो बुके देते हैं। इस गिफ्ट को देखने के बाद नताशा बेहद खुश हो जाती हैं। इसके बाद वो अपनी बेटे पर प्यार लुटाती नजर आती हैं। वीडियो में अगस्त्य अपनी मां को मदर्स डे विश करते हैं और बताते हैं कि कॉर्ड पर क्या-क्या लिखा है। वहीं, अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
यूजर्स ने लुटाया प्यार
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप बहुत ही अच्छी मां हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत क्यूट वीडियो है। तीसरे यूजर ने कहा कि ये बहुत ही प्यारा है। एक और यूजर ने कहा कि हैप्पी मदर्स डे। एक ने लिखा कि दोनों में कितना शानदार बॉन्ड है। एक ने कहा कि अगस्त्य बहुत क्यूट है। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- Mother’s Day 2025: कियारा से लेकर करीना तक… स्टार्स ने मां पर यूं लुटाया प्यार
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
48 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines