Mother’s Day 2025: कियारा से लेकर करीना तक... स्टार्स ने मां पर यूं लुटाया प्यार

आम से लेकर खास तक हर कोई मदर्स डे को बेहद खास तरह से सेलिब्रेट करता है। इस साल भी सितारों ने अपनी मां पर खास अंदाज में प्यार लुटाया है। आइए जानते हैं कि किसने कैसे मदर्स डे विश किया?

Mother’s Day 2025

सितारों ने मां को विश किया मदर्स डे।

विज्ञापन

इस दुनिया में एक मां का रिश्ता ही ऐसा है, जो बेहद अनमोल है। हर साल मई मंथ के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। वैसे तो हर दिन ही मां का होता है, लेकिन फिर भी लोगों ने देखा-देखी इस चलन को अपना लिया है। आम से लेकर खास तक सभी अपनी मां पर प्यार लुटाते हैं और उन्हें मदर्स डे विश करते हैं। इस लिस्ट में तमाम बॉलीवुड स्टार्स हैं। आइए जानते हैं कि किस स्टार्स ने किस तरह से अपनी मां को मदर्स डे विश किया है?

किसने-कैसे किया विश?

कियारा आडवाणी

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉम टू बी कियारा आडवाणी ने अपनी मां और सास को खास अंदाज में मदर्स डे विश किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के संग कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अगले पोस्ट में कियारा अपने पति सिड के संग नजर आ रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस की सास भी हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी मां और सास दोनों के लिए खास कैप्शन लिखा है।

विज्ञापन
कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी

करीना कपूर खान

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में करीना ने लिखा है कि मां को कम मत समझो, उसने ऐसे दर्द को झेला है जो दूसरों को तोड़कर रख देता है। उसने नींद की कमी को झेला है जो दिमाग को तोड़ देता है। उसने खुद को संभालते हुए अपने बच्चे को गोद में रखा है। कोई ब्रेक नहीं। बस प्यार, यही ताकत है।

विज्ञापन
करीना कपूर खान

करीना कपूर खान

करण जौहर

इस लिस्ट में पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर का नाम भी आता है। जी हां, करण ने भी अपनी मां को लेकर खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में करण ने अपनी मां के संग एक प्यारी-सी फोटो पोस्ट की है और इसके कैप्शन में लिखा है कि लव, लव, लव, लव यू।

विज्ञापन
करीना कपूर खान

करण जौहर

सबा पटौदी

सबा पटौदी ने भी मदर्स डे के खास मौके पर अपनी मां को लेकर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी मां के संग फोटो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि एक खास तोहफा एक खास शख्स के लिए।

विज्ञापन
सबा पटौदी

सबा पटौदी

अल्लू अर्जुन

इस लिस्ट में ‘पुष्पा’ भी आते हैं। जी हां, अल्लू अर्जुन ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां के संग खास तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा है कि हैप्पी मदर्स डे मां।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ