मुंबई: पॉपुलर सेलेब्रिटी कपल युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के फैंस की चिंता बढ़ गई जब कई मीडिया रिपोर्ट्स ने ये दावा किया कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
ये खबर जंगल की आग की तरह हर तरफ फैल गई, जिसके बाद भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर इन सभी अफवाहों को विराम दिया। दरअसल, ये सब शुरु हुआ जब धनश्री ने अपने आईजी हैंडल से अपने नाम के आगे से ‘चहल’ सरनेम हटा दिया।
बस फिर क्या था, अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और कयास लगाए जाने लगे कि शायद ये जोड़ी भी अपनी राहें जुदा करने जा रही है। लेकिन चहल ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि, मेरी आप सभी से रिक्वेस्ट है कि आप लोग हमारे रिलेशनशिप को लेकर चल रही किसी भी प्रकार की झूठी खबरों पर ध्यान ना दें। इसे यहीं रोक दें।’
अब धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma on seperation with Chahal) ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने चहल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। यूट्यूबर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा लिखती हैं कि, “आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि हमारे रिश्ते से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। कृपया इसे यही रोक दे ।”
अभी पढ़ें – सपना चौधरी ने हरियाणवी सॉन्ग में लगाया भोजपुरी तड़का, खेसारी लाल संग रिलीज किया गाना
इसकी शुरुआत तब हुई जब धनश्री ने अपना सरनेम हटा लिया। इसके बाद चहल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा था नए जीवन की शुरुआत होने जा रही है। इसके बाद धनश्री के एक और पोस्ट ने इन चर्चाओं को तेज कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर कर लिखा- एक राजकुमारी हमेशा अपने दर्द को ताकत में बदल देगी। इस पोस्ट के कई मायने निकाले जाने लगे। बता दें कि धनश्री एक कॉरियोग्राफर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर हैं। कई बार धनश्री और युजवेंद्र एक साथ डांस कर सुर्खियां बटोर चुके हैं।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। इस जोड़े को अक्सर एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट में देखा जाता है। धनश्री को अक्सर अपने पति के साथ उनके क्रिकेट मैचेस में उनके साथ रहते हुए देखा जा रहा है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines