हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajpal Yadav Check Bounce Case: सोनू सूद के बाद, राजपाल यादव के लिए संकटमोचक बने तेज प्रताप, दी इतने लाख की सहायता

Rajpal Yadav Debt Controversy: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव बड़े मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. वे इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं. बता दें कि उनकी मदद के लिए सोनू सूद आगे आए. इसके बाद उनकी मदद के लिए जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव आगे आए.

विज्ञापन
Rajpal Yadav Check Bounce Case

Tej Pratap Helped Rajpal Yadav: बॉलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्हें चेक बाउंस के आरोप में पकड़ा गया है. इस मुश्किल घड़ी में सबसे पहले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपना हाथ आगे बढ़ाया और फिल्म इंडस्ट्री से राजपाल की सहायता करने की मांग की. इसके बाद जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव आगे आए. उन्होंने 11 लाख रुपए की सहायता राशि देकर राजपाल यादव की मदद की है.

यह भी पढ़ें: ‘जो मेरे नसीब में नहीं…’, वड़ा पाव गर्ल की शादी के जोड़े में फोटोज वायरल, फूटा पति का गुस्सा, बोले- मुझे चुप ही…

तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा सहारा

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव के परिवार की मदद की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि उन्हें राजपाल यादव के परिवार की पीड़ा की जानकारी मिली. वे बहुत दुखी हुए. मानवीय भावना से उन्होंने जेजेडी परिवार की ओर से 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया. तेज प्रताप ने राजपाल यादव को अपना बड़ा भाई बताया और कहा कि वे उनके साथ पूरी तरह खड़े हैं.

विज्ञापन

सोनू सूद आए थे आगे

तेज प्रताप से पहले राजपाल यादव की इस स्थिति के बारे में बॉलीवुड सुपरस्टार सोनू सूद आगे आए थे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए इंडस्ट्री से विनती की और राजपाल यादव की मदद करने के लिए आगे आने की गुजारिश की. यह मदद राजपाल यादव के परिवार के लिए बहुत बड़ी राहत है. जेल में होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो गई थी. तेज प्रताप और सोनू सूद की इस नेक पहल से दिखता है कि संकट में कोई भी इंसान अकेला नहीं होता. लोग दिल से मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: आर्थिक तंगी से जूझ रहे राजपाल यादव, सोनू सूद के बाद गुरमीत चौधरी ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ, कहा- ‘हर संभव कोशिश करूंगा’

विज्ञापन

अन्य लोगों ने की सहायता

तेज प्रताप और सोनू सूद के अलावा कई और बड़े लोग मदद के लिए आगे आए. इस मुश्किल वक्त में कई लोग राजपाल यादव का सहारा बने हैं. उनके निष्ठा और निश्छल स्वभाव के आगे सभी लोग उन्हें तिहाड़ से निकालने की बात कर रहे हैं.

राजपाल यादव को किस वजह से हुई जेल?

राजपाल यादव बॉलीवुड के जाने माने हास्ट अभिनेता हैं. उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार से लेकर कई बड़े बड़े दिग्गजों के साथ काम किया है. दरअसल, यह विवाद 2010 में बनी फिल्म ‘अटा पता लापता’ से जुड़ा हुआ है, जिसको बनाने के लिए उन्होंने 9 करोड़ रुपए का लोन लिया था. लेकिन फिल्म फ्लॉप हो जाने की वजह से उन्हें पैसे लौटाने में दिक्क्त हुई. चेक बाउंस हुआ, जिस पर कोर्ट ने उन्हें किसी प्रकार की रियायत नहीं बक्शी. इस वजह से राजपाल आज तिहाड़ जेल में हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Farzi Season 2 पर लगी मुहर, विजय सेतुपति और शाहिद कपूर की जोड़ी फिर एक बार मचाएगी तहलका, इस बार खेल होगा और भी बड़ा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola