हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Arbaaz के बाद अब 48 की उम्र में दुल्हनिया बनेगीं ऋतिक की एक्स वाइफ Sussanne? बॉयफ्रेंड के लिए कही यह बात

Will Sussanne Khan Get Married: अर्सलान गोनी और सुजैन खान अक्सर सोशल मीडिया पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। दोनों की बॉन्डिंग फैंस को बहुत पसंद आती है। चर्चे हैं कि ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ यानि सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ शादी कर सकती हैं।

विज्ञापन
image credit: social media

Will Sussanne Khan Get Married: बॉलीवुड में इन दिनों शादी का ट्रेंड जोरों पर चल रहा है। कोई न कोई एक्टर या एक्ट्रेस जिंदगी भर साथ रहने की कसमें खा रहा है। बीते दिनों अरबाज खान ने अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान के साथ निकाह पढ़ा। शादी के दिन दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे थे। इसके बाद रोनित रॉय ने शादी की 20वीं सालगिरह पर अपनी ही पत्नी से दोबारा शादी कर ली। अब चर्चे हैं कि ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ यानी सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ शादी कर सकती हैं।

शेयर कीं फोटोज

अर्सलान गोनी और सुजैन खान अक्सर सोशल मीडिया पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। दोनों की बॉन्डिंग फैंस को बहुत पसंद आती है। सुजैन ने हाल ही में अपने राजकुमार के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। इस दौरान सुजैन खान ने व्हाइट और गोल्डन कलर का लहंगा कैरी किया है और लाइट मेकअप किया है। वहीं अर्सलान ने ब्लैक कलर का सूट पहना है और उसके साथ व्हाइट शर्ट कैरी की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कौन हैं Shruti Haasan के रूमर्ड पति Santanu Hazarika? जिन्होंने इंटरनेट पर बढ़ाई चर्चा

सुजैन ने अर्सलान को कहा LOL

विज्ञापन

दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है। फोटोज शेयर करते हुए लिखा है, LOML यानी लव ऑफ माई लाइफ। दोनों की शिद्दत भरी मोहब्बत देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि दोनों को अब शादी कर लेनी चाहिए और अपना घर बसा लेना चाहिए। ऋतिक से तलाक के बाद अब सुजैन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और अर्सलान के साथ बहुत खुश हैं।

ऋतिक भी जिंदगी में खुश हैं

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन भी सबा आजाद के साथ अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आते हैं। अब यह जानना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई सुजैन और अर्सलान शादी करने वाले हैं या सिर्फ लाइमलाइट में आने के लिए ये सुर्खियां हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola