नेटफ्लिक्स की ब्रिटिश वेब सीरीज ‘एडोलसेंस’ इस वक्त काफी चर्चा में बनी हुई है। सिर्फ 4 एपिसोड वाली इस सीरीज को लेकर बीते दिन अपडेट आया था कि इसका दूसरा सीजन संभवतः बन सकता है। इस बीच प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘दुपहिया’ के सीजन 2 पर ऑफिशियल अपडेट आ गया है। प्राइम वीडियो ने खुद एक वीडियो शेयर करते हुए ‘दुपहिया सीजन 2’ पर अपडेट दिया है। आइए जानते हैं कि पोस्ट में क्या कहा गया है?
वीडियो क्लिप में नजर आई स्टारकास्ट
बीते दिन शुक्रवार को निर्माताओं ने ‘दुपहिया सीजन 2’ की घोषणा करते हुए नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में गजराज राव , रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा नजर आ रहे हैं। सभी मिलकर सीरीज के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट करते हैं। वीडियो शेयर करते हुए प्राइम वीडियो ने कैप्शन दिया, ‘कोई डांटेगा नहीं न? क्योंकि हमनें दुपहिया का दूसरा सीजन मंगवा लिया है।
यह भी पढ़ें: सिकंदर’ की टिकट के दाम आसमान पर, एडवांस बुकिंग में सामने आए चौंकाने वाले रेट!
क्या है दुपहिया की कहानी?
बता दें कि ‘दुपहिया’ इसी महीने 7 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई थी। इस सीरीज की कहानी एक काल्पनिक अपराध-मुक्त गांव धड़कपुर पर बेस्ड थी, जहां दहेज की बाइक रातों-रात चोरी हो जाती है। इस बाइक के इर्द-गिर्द घूमती सॉफ्ट कॉमेडी वाली इस सीरीज में तीखे हास्य, कभी न भूलने वाले किरदारों, जबरदस्त एक्टिंग और दिल को छू लेने वाले छोटे शहर के आकर्षण ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
‘दुपहिया’ के दूसरे सीजन पर बात करते हुए मेकर्स सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने एक प्रेस नोट में कहा था कि प्राइम वीडियो के साथ सहयोग करना और दुपहिया को जीवंत करना एक अद्भुत जर्नी रही है। इस सीरीज को बेशुमार प्यार देकर दर्शकों ने भी इसे खास बना दिया है। दूसरे सीजन पर हिंट देते हुए उन्होंने कहा कि ‘दुपहिया की कहानी में आगे क्या होने वाला है, ये जानने के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं।’
‘एडोलसेंस’ पर क्या है अपडेट?
उधर, नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘एडोलसेंस’ पर बात करते हुए एक्टर स्टीफन ग्राहम ने इसके बारे में बात करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा था कि ‘संभवत.. देखते हैं कि आंकड़े कैसे हैं। एक और कहानी विकसित करने की संभावना है।’ जबकि वाल्टर्स ने सीधा सीक्वल न बनाकर एक नई कहानी बनाने की तरफ इशारा दिया था।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines