Kantara Chapter 1 Vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking: ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज से पहले ही मेकर्स को मालामाल कर दिया है. एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को पीछे छोड़ दिया है. एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट के आंकड़े देखने के बाद कहा जा सकता है कि रिलीज के बाद ‘कांतारा चैप्टर 1’ वरुण धवन की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देती नजर आने वाली है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली है?
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने कितने छापे नोट?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ के देश भर में अब तक 154044 टिकट बिक चुके हैं. इसके साथ ही 6715 शोज बुक हो चुके हैं. ब्लॉक सीट्स के साथ ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने रिलीज से पहले ही 9 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं आने वाले समय में ये आंकड़े और भी बढ़ते दिखाई देंगे. फिल्म के सबसे ज्यादा टिकट्स कन्नड़ में बुक हुए हैं. हिंदी में जहां 20127 टिकट्स बिके हैं, वहीं कन्नड़ में 127742 बिक चुके हैं.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 ने Advance Booking में मेकर्स को किया मालामाल, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई
वहीं दूसरी ओर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के अब तक 10526 टिकट्स बिके हैं. ब्लॉक सीट्स के साथ वरुण धवन की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक 1.25 करोड़ की कमाई की है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ के मुकाबले ये आंकड़ा काफी कम है. इन आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ से 7.75 करोड़ पीछे है.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 का ट्रेलर देख क्या बोली ऑडियंस? ऋषभ शेट्टी ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर
कांतारा चैप्टर 1 और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को एक-साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ का प्रीक्वल साल 2022 में रिलीज हुआ था. उस दौरान इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. वहीं अब जब से मेकर्स ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर जारी किया है तभी से फैंस इसकी रिलीज को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फिल्म में इस बार ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ गुलशन देवैया भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines