पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाक के खिलाफ एक्शन को लेकर सख्ती बरती हुई है। जी हां, हिंदुस्तान ने पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट क्या बैन किए कि पाकिस्तानी बौखला गए। सोशल मीडिया पर कोई ना कोई स्टार आए दिन इस मसले पर कुछ ना कुछ कहता नजर आ ही जाता है। इस बीच अब पाक एक्टर अदनान सिद्दीकी ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है?
अदनान सिद्दीकी ने किया रिएक्ट
दरअसल, lougpakistan नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने अदनान सिद्दीकी का एक बयान शेयर किया है, जो उन्होंने इंडिया में इंस्टाग्राम बैन होने पर दिया है। इस मसले पर अदनान का कहना है कि मेरा इंस्टाग्राम तो अभिनंदन बन गया है, बॉर्डर क्रॉस किया और पकड़ा गया, लेकिन इंडिया से भूल गया कि अभी तो पार्टी शुरू हुई है। अदनान के इस रिएक्शन से साफ है कि उन्हें भारत द्वारा अपना इंस्टा बैन किया जाना रास नहीं आया।
लोगों ने किए कमेंट्स
वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि अदनान सिद्दीकी की फोटो तो पहले असली लगा लो। दूसरे यूजर ने कहा कि पार्टी नहीं दिवाली शुरू होगी। तीसरे यूजर ने कहा कि कोई परेशानी नहीं है। चौथे यूजर ने कहा कि ये लोग रो क्यों रहे हों? एक और ने कहा कि पार्टी करने के लिए खाना-पानी और पैसे हैं। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
Adnan Siddiqui
बौखला उठा है पाक
गौरतलब है कि जबसे भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्ती दिखाई है, तबसे ही पाकिस्तान बौखला उठा है। हिंदुस्तान की देखादेखी पाक ने भी भारत की कई चीजों पर रोक लगाई, लेकिन भले ही भारत ने पाक पर कितनी भी पाबंदी लगा दी हो, लेकिन पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। रह-रहकर वो कुछ ना कुछ ऐसा कर ही देता है, जिससे हिंदुस्तान को सख्त होना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- ‘कोई आपको घर से निकाल दे…’, Urwa Hocane ने पाक स्टार्स को लेकर कही ये बात
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
4 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
14 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
14 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
17 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines