'कोई आपको घर से निकाल दे...', Urwa Hocane ने पाक स्टार्स को लेकर कही ये बात

पहलगाम हमले के बाद कई पाक स्टार्स ने इस घटना पर दुख जताया और अपनी-अपनी बात रखी। हालांकि, अब पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम को इंडिया में बैन कर दिया गया है। इस बीच अब पाक एक्ट्रेस उर्वा होकेन ने इस पर रिएक्ट किया है।

Urwa Hocane

Urwa Hocane

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रवैया अपनाया हुआ है। इंडिया ने वीजा से लेकर एयरस्पेस तक पाक के लिए बैन कर किया हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी भारत में बैन कर चुका है। इस कदम से पाक के तमाम स्टार्स बौखलाए हुए हैं और इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच पाक एक्ट्रेस उर्वा होकेन ने भी पाक सेलेब्स की सेल्फ-रेस्पेक्ट को लेकर बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

उर्वा होकेन ने किया रिएक्ट

दरअसल, galaxylollywood नाम के इंस्टाग्राम पेज ने उर्वा होकेन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्वा होकेन कह रही हैं कि आप इंटरनेशनल प्रोजेक्ट करते हैं, बहुत अच्छी बात है, एक तरह से आप अपने मुल्क का नाम रोशन कर रहे हैं, लेकिन जब इस तरह की चीजें होती हैं, तो आपको साइड लेनी पड़ेगी और आप ये नहीं कह सकते है कि चलो इससे प्यार से और शांति से डील करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Galaxy Lollywood (@galaxylollywood)

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि हां, हम सब यहां शांति के लिए ही हैं, लेकिन अगर कोई पहले आपको अपने घर से निकाल रहा है, आपके संग गलत कर रहा है। आप अपनी रियल लाइफ का सोचें ना कि आप किसी के घर जाएं और वो आपको निकाल दें, तो आप वापस वहां नहीं जाएंगे और मेरा ख्याल है कि यहां तो काउंटलेस टाइम ये हो चुका है।

आपकी इज्जत से बढ़कर कोई लॉस नहीं- उर्वा

उर्वा ने आगे कहा कि मझे समझ नहीं आता है कि ऐसा क्या है, जो आपको वहां से आज तक मिला है। कोई एक उदाहरण दे दो, तो मैं कहूं कि हां बहुत फायदा हुआ था, तो आप न्यूट्रल रहें, लेकिन वैसे भी नहीं रहना चाहिए। आपकी इज्जत से बढ़कर कोई लॉस नहीं हो सकता और कोई भी फायदा उसके सामने कुछ नहीं है।

ऐसा क्या है, जो हमारे पास नहीं- होकेन 

उन्होंने कहा कि आपको जो बनाया आपके मुल्क ने बनाया, आपके लोगों ने बनाया है, उनकी वजह से ही आपका नाम है, तो एक पाइंट पर आकर अगर आपको वो वापस करना पड़े, तो आप फौरन न्यूट्रल हो जाते हैं, आपके पास कहने को ही कुछ नहीं होता। अपनी सेल्फ रेस्पेक्ट के लिए खड़ा होने की जरूरत है और ऐसा क्या है, जो हमारे पास नहीं है और हमें कहीं और से चाहिए। एक्ट्रेस ने और क्या कहा इसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं।

हिंदुस्तान की सख्ती, बौखलाए पाकिस्तानी

गौरतलब है कि इस वक्त हिंदुस्तान की सख्ती से पाकिस्तानी बौखलाए हुए हैं और उर्वा के बयान से भी ये लग रहा है कि उन्होंने उन पाक एक्टर्स को ताना मारा है, जिन्होंने शांति की बात की थी। उर्वा के बयान से लग रहा है कि वो सीधा-सीधा पाक स्टार्स को टारगेट कर रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ