Elvish Yadav को कभी चूड़ियां पहनाना चाहता था Adnan Shaikh, Bigg Boss में Love से पंगा तय
Author: Himanshu Soni
2024-07-11 14:54:03
Bigg Boss OTT 3 Adnan Shaikh VS Elvish Yadav: Bigg Boss OTT 3 में अब जल्द ही एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है, जिसका नाम है अदनान शेख। अदनान एक बहुत बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इसके अलावा वो फैजल शेख के ग्रुप के भी पार्ट हैं। अदनान पिछले साल इसी वक्त काफी सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को लेकर कुछ ऐसा कर दिया था जिसने काफी विवाद खड़ा हो गया था। चलिए आपको बताते हैं आखिर अदनान और एल्विश के बीच क्या कनेक्शन है।
एल्विश यादव के लिए लाए थे चूड़ियां
पिछले साल जब एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में थे तो बाहर अदनान शेख ने उनका काफी विरोध किया था। यहां तक कि अदनान तो एल्विश के लिए चूड़ियां लेकर भी पहुंच गए थे। अदनान ने एल्विश के बारे में मीडिया में काफी कुछ कहा था। अपने जन्मदिन की पार्टी में मीडिया से बातचीत करते हुए अदनान शेख ने कहा था कि ऐसा इंसान जो लड़कियों से लड़ता है उसके लिए चूड़ियां मैं लेकर आया हूं। वो चूड़ियां पहनकर लड़ेगा तो काफी अच्छा रहेगा।
अदनान ने एल्विश को सुनाई खरी-खोटी
अदनान शेख ने कहा कि जिस सलमान खान की एल्विश इतनी बुराई किया करता था, उन्हीं के शो में अब एल्विश यादव अब आ गया है। हमारे को भी एल्विश ने काफी रोस्ट किया है, लेकिन अभिषेक मल्हान काफी अच्छा खेल रहा है वो भी एक यूट्यूबर है। एल्विश यादव को लेकर आगे अदनान ने कहा था कि इसने सलमान सर को लेकर इतने वीडियो बनाए, जिनके बड़े-बड़े एक्टर्स भी दीवाने हैं। इसके अलावा उन्होंने एल्विश यादव को फाइट के लिए भी चैलेंज दिया था।
घर के अंदर लवकेश को बनांएगे टारगेट
दिलचस्प बात ये है कि जिस एल्विश यादव की अदनान शेख ने इतनी बुराई की थी, अब बिग बॉस ओटीटी 3 में उसी का ही सबसे अच्छा दोस्त लवकेश कटारिया नजर आ रहा है। ऐसे में अदनान अंदर जाकर सबसे पहले अगर लवकेश को टारगेट बनाएंगे तो इसमें कोई हैरान करने वाली बात नहीं होगी।
अदनान शेख कौन हैं ?
अदनान शेख 27 साल के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डांसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 11.3 मिलियन और यूट्यूब पर 5,68,000 सब्सक्राइबर्स हैं। अदनान सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब वीडियो के लिए भी जाने जाते हैं जिन्हें फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं अदनान शेख की नेट वर्थ की बात करें तो उनकी एक साल में 1.20 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेटवर्थ है। खबरों की मानें तो अदनान बिग बॉस के हर एक एपिसोड के करीब 1 लाख रुपये चार्ज करेंगे। अदनान शेख की कुल नेटवर्थ 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है और वो एक्टिंग, मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए काफी कमा लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के 5 बड़े फैसले जिनसे हुआ विवाद, 1 में तो आई लीगल नोटिस की नौबत
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines