मास्क लगाकर पहुंचीं Adnaan Shaikh की बेगम, निकाह के बाद पहली बार दिखा नया जोड़ा

Adnaan Shaikh Wedding Reception: बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अदनान शेख निकाह करने के बाद अपनी बेगम ले आए हैं। नए जोड़े ने मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिया जिसमें कई सितारे पहुंचे।

Adnaan Shaikh Wedding Reception

Adnaan Shaikh Wedding Reception

Adnaan Shaikh Wedding Reception: सोशल मीडिया स्टार और बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अदनान शेख ने आयशा से निकाह कर लिया है। शादी के बाद पहली बार अदनान अपनी पत्नी के साथ वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे। इस दौरान कपल काफी खूबसूरत लग रहा था। अदनान शेख और आयशा हाथों में हाथ डालकर अपने रिसेप्शन में पहुंचे। इस दौरान टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया के कई सितारे भी नजर आए। आपको बता दें अदनान ने धूम-धाम से हल्दी और शादी की रस्में निभाई। अब कपल ने मुंबई में ही अपने दोस्तों और करीबियों के लिए शानदार वेडिंग रिसेप्शन रखा है।

मास्क लगाकर पहुंची अदनान की दुल्हनिया

वेडिंग रिसेप्शन में इस जोड़े को कई सितारे ब्लेसिंग्स देने के लिए पहुंचे। इस दौरान कपल काफी खूबसूरत लग रहा था। गौरतलब है कि अदनान की दुल्हन आयशा इंडस्ट्री से नहीं हैं इसलिए वो शादी के हर फंक्शन पर अपने चेहरे पर मास्क लगाकर आई थीं। आयशा ने निकाह में भी अपना चेहरा ढका हुआ था। रिसेप्शन में भी वो रेड कलर के मास्क के साथ आईं जो उनके लहंगे के साथ मैच कर रहा था। वहीं अदनान शेख ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी जच रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आयशा ने पहली बार सुनाई आवाज

आपको बता दें आयशा से इस दौरान पैप्स ने उनकी आवाज सुनाने के लिए कहा क्योंकि अब तक वो अपने चेहरे के साथ-साथ कुछ बोलने से भी बचती हुई नजर आ रही थीं। वेडिंग रिसेप्शन के दौरान आयशा ने पहली बार सभी को अपनी आवाज सुनाते हुए विश भी किया। इस दौरान साथ खड़े हुए शौहर अदनान काफी शर्माते हुए दिखाई दिए।

संगीत में पहुंचे कई सेलेब्स

इससे पहले अदनान शेख और आयशा की संगीत सेरेमनी बड़ी धूमधाम से मनाई गई, जिसमें टीवी के कई सितारे और सोशल मीडिया स्टार्स देखने को मिले। इस दौरान अदनान के खास दोस्त और इंटरनेट के स्टार फैजल शेख भी काफी मस्ती करते हुए दिखाई दिए। वहीं बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी ने पहुंचकर महफिल की रौनक बढ़ा दी। शिवानी कुमारी और सना मकबूल ने इस दौरान जमकर मस्ती की। दोनों का बिग बॉस के बाद ये पहला रियूनियन था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ