ब्रेकअप के बाद टूट गई एक्ट्रेस, कथित तौर पर किया सुसाइड अटैंप्ट, सुपरस्टार ने बताया था 'मेंटल'

Actress Who allegedly attempted suicide after breakup: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ने कथित तौर पर अपने ब्रेकअप के बाद सुसाइड करने की कोशिश की थी। आखिर कौन थी ये एक्ट्रेस चलिए आपको बताते हैंं

Raveena Tandon allegedly attempted suicide after breakup

Raveena Tandon allegedly attempted suicide after breakup

Raveena Tandon allegedly attempted suicide after breakup: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल की प्रेम कहानी फिल्म इंडस्ट्री में एक मिसाल की तरह देखी जाती है। बी-टाउन का ये कपल फैंस का फेवरेट है। दोनों को रील पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने साल 1999 में शादी की थी और दोनों अपने बच्चों के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि अजय देवगन की जिंदगी में काजोल पहली एक्ट्रेस नहीं थी बल्कि उनसे पहले भी एक्टर अपनी अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। डीएनए की खबर के मुताबिक अजय देवगन का रिलेशनशिप उस समय की टॉप एक्ट्रेस मानी जाने वालीं रवीना टंडन के साथ भी रहा है।

विज्ञापन

अजय देवगन और रवीना टंडन की लवस्टोरी

अजय देवगन और रवीना टंडन का अफेयर 90 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ था। दोनों ने एक साथ काम किया था और इस दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। ऐसा कहा जाता है कि अजय ने रवीना को कई प्रेम पत्र लिखे थे, जो उनकी भावनाओं का इजहार करते थे। लेकिन इस रिश्ते में उतार-चढ़ाव तब आए, जब अजय की दिलचस्पी करिश्मा कपूर की ओर बढ़ने लगी।

विज्ञापन

रवीना टंडन ने अजय पर लगाए आरोप

मीड‍िया खबरों के मुताब‍िक रवीना ने अजय के साथ अपने ब्रेकअप के बाद कथ‍ित तौर पर कहा था कि वो इस दर्द को सहन नहीं कर सकीं और सुसाइड करने की कोशिश की। हालांकि, अजय ने इस मामले को पूरी तरह से खारिज कर दिया और इसे एक पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। उन्होंने रवीना को ‘बॉर्न लायर’ कहा और यहां तक कि सुझाव दिया कि उन्हें साइकायट्रिस्ट की मदद लेनी चाहिए। अजय का ये बयान उस समय चर्चा का विषय बन गया और मीडिया में इसे लेकर काफी हंगामा हुआ।

विज्ञापन

अजय ने 1994 में फिल्मफेयर मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हर कोई जानता है कि वो झूठ बोलने में माहिर है। मैं उसके बेतुके बयानों से परेशान नहीं होता, लेकिन इस बार उसने हद पार कर दी है।’ इस टिप्पणी के बाद रवीना ने भी अपने बयान को दोहराया और कहा कि वो कभी भी सुसाइड करने की कोशिश नहीं की।

अजय की जिंदगी में आईं काजोल

गौरतलब है कि रवीना और अजय का ब्रेकअप उस वक्त कथित तौर पर करिश्मा कपूर की वजह से हुआ था, लेकिन अजय और करिश्मा का रिश्ता कभी जगजाहिर नहीं हुआ। ना ही दोनों ने कभी साथ होने की बात कबूली। साल 1999 में अजय ने काजोल से शादी कर ली। वहीं रवीना की जिंदगी में भी कई बदलाव आए। उन्होंने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की और उनके दो बच्चे हैं। वहीं अजय और काजोल ने भी दो बच्चों न्यसा और युग का स्वागत किया और आज दोनों एक खुशहाल परिवार के साथ जीवन बिता रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ