हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3: Adnaan Shaikh ने ऐसा क्या बोला जो बिग बॉस ने लिया तगड़ा एक्शन, बेघर होने की आई नौबत

Bigg Boss OTT 3 Adnaan Shaikh: बिग बॉस ओटीटी 3 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले अदनान शेख को बिग बॉस ने बड़ी सजा सुनाते हुए घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया। अदनान को आखिर किस वजह से नॉमिनेट किया गया, उन्होंने ऐसा क्या किया था जिससे बिग बॉस ने ऐसा फैसला लिया इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Adnaan Shaikh Gets Nominated

Bigg Boss OTT 3 Adnaan Shaikh Gets Nominated: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत से ही शो लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। शो में अब एक वाइल्ड कार्ड एंट्री अदनान शेख भी आ चुके हैं। ऐसे में शो का ग्राफ और ऊपर जाने की उम्मीद है। हालांकि अदनान शेख को बिग बॉस ने आते ही काफी डांट लगा दी है। साथ ही उन्हें बिग बॉस ने सजा भी दी है। लेकिन अदनान को बिग बॉस ने आखिर क्यों सजा सुनाई, अदनान ने आखिर ऐसा क्या बोल दिया जिससे बिग बॉस काफी खफा हो गए इस रिपोर्ट में जानिए।

घर में आते ही अदनान ने तोड़ा नियम

अदनान ने जब से घर में एंट्री की है तब से उन्होंने एक के बाद कई बयान दिए हैं जो उन्हें नहीं देने चाहिए थे। उन्होंने बाहर की जानकारी दूसरे घरवालों के साथ शेयर की जो उन्हें बिल्कुल नहीं करना चाहिए था। बिग बॉस के घर के अंदर बाहर की कोई भी जानकारी देना अलाउड नहीं होता है लेकिन अदनान ने घर में जाते ही अरमान मलिक और विशाल पांडे के मामले पर काफी कुछ कह दिया। अदनान ने ऐसी बातें भी कह दीं जिसके बाद वो बाहर ट्रोल होने लगे। बाहर लोगों ने उनकी एल्विश यादव से तुलना होने पर जोकर तक कह दिया।

अदनान ने किया चंद्रिका की रील का जिक्र

अदनान शेख ने घर में आते ही सभी घरवालों को कह दिया कि वो चंद्रिका के हाथ से तो कभी खाना नहीं खाते। अदनान की इस बात पर बाकी कंटेस्टेंट्स ने उनसे पूछा कि वो ऐसा क्यों कह रहे हैं। इसके बाद अदनान ने घरवालों को गलती से उनकी वायरल हो रही रील के बारे में बता दिया, हालांकि उनके बताने से पहले ही बिग बॉस ने उन्हें रोक दिया। इसके साथ ही बिग बॉस ने उन्हें चेतावनी भी दी कि बाहर से वो कोई भी जानकारी अंदर कंटेस्टेंट्स को नहीं देंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कभी सेल्समैन था ‘ये’ एक्टर; पहली फिल्म में हुआ रिजेक्ट, आज 170 करोड़ का मालिक बना ‘महाराजा’

अरमान को बोले- तुम बहुत गंदे लग रहे हो

अदनान शेख ने अरमान मलिक के पूछने पर कि मैं कैसा लग रहा हूं, उन्हें जवाब दिया कि आप बिल्कुल भी सही नहीं लह रहे हो। अदनान का ये दूसरा बयान रहा जो उन्होंने बाहर की जानकारी के तौर पर दिया और बिग बॉस को उनका ये बयान भी खास पसंद नहीं किया।

विज्ञापन

इसके अलावा अदनान शेख ने नेजी को भी हिंट देने की कोशिश की कि उन्हें अब गेम में खुलकर बाहर आ जाना चाहिए। अदनान ने नेजी को कहा कि जिस नेजी को मैं जानता हूं मैं चाहता हूं कि वो गेम में नजर आए। अदनान ने कहा कि वो खुलकर सभी घरवालों के सामने अपनी राय रखें। सना मकबूल को लेकर भी अदनान शेख नेजी को चेतावनी देते नजर आए।

अदनान को बिग बॉस ने किया नॉमिनेट

अदनान शेख को लगातार चेतावनी देने के बावजूद वो घरवालों को बाहर की जानकारी देते रहे जिसके बाद बिग बॉस ने सजा देते हुए अदनान शेख को नॉमिनेट कर दिया है। इसके अलावा बिग बॉस ने बाकी सदस्यों के नॉमिनेशन को रद्द भी कर दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ने पलटा खेल, लवकेश कटारिया हुए फेल, इन 3 कंटेस्टेंट्स को बनाया नया ‘बाहरवाला’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola