क्या Bigg Boss OTT 3 में होगी ‘वड़ा पाव गर्ल’ की एंट्री? खुद उठा दिया सस्पेंस से पर्दा

Vada Pav Girl On Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर एक जरूरी जानकारी सामने आई है। अब वड़ा पाव गर्ल की सलमान खान के शो में एंट्री होगी या नहीं इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया है। खुद वड़ा पाव गर्ल ने अब न्यूज 24 को इस बड़े सवाल का जवाब दे दिया है। चलिए देखते हैं उन्होंने क्या कहा।

Vada Pav Girl On Bigg Boss OTT 3

Vada Pav Girl On Bigg Boss OTT 3

विज्ञापन

Vada Pav Girl On Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) को लेकर चटपटी खबरों का सिलसिला जारी है। आए दिन शो को लेकर एक चटपटी गॉसिप सुनने को मिल रही है। सलमान खान (Salman Khan) के इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम अभी तक ऑफिशियली रिवील नहीं हुए हैं। लेकिन एक के बाद एक सेलिब्रिटीज के नाम शो के लिए सामने आ रहे हैं। अब तक कई मशहूर यूट्यूबर्स, इन्फ्लुएंसर्स और एक्टर्स के नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इनमें से एक नाम वायरल ‘वड़ा पाव गर्ल’ का भी है।

चंद्रिका गेरा दीक्षित होंगी बिग बॉस में शामिल?

काफी समय से ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) को सलमान खान के शो में हिस्सा लेते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, बीच में उनकी एक बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई और पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी ले लिया। इसके बाद शो में उनके आने के चांस कम लगने लगे थे लेकिन ‘वड़ा पाव गर्ल’ को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, अब उन्होंने खुद शो में अपनी एंट्री पर चुप्पी तोड़ दी है।

विज्ञापन

खुद वड़ा पाव गर्ल ने तोड़ी चुप्पी?

चंद्रिका गेरा दीक्षित ने आज न्यूज 24 से बातचीत में फैंस के सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। उन्होंने इस राज से भी पर्दा उठा दिया है कि क्या वो बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनेंगी या नहीं। बता दें, आपको चंद्रिका का जवाब सुनकर बड़ा झटका लग सकता है। उन्होंने अब साफ-साफ शब्दों में बता दिया है कि आखिर मामला क्या है और उनके बिग बॉस में हिस्सा लेने की खबरों में कितनी सच्चाई है। चंद्रिका गेरा दीक्षित ने इस खास बातचीत में कहा कि वो बिग बॉस में शामिल नहीं होने वाली हैं। उनका शो में आने का कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन

मना करने का क्या है कारण?

उनका कहना है कि वो बस अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं और उसे ही आगे बढ़ाना चाहती हैं। उनकी प्रायोरिटी उनका काम है और शो में उनका कोई इंटरेस्ट नहीं है। आगे भी वो ये शो करने का इरादा नहीं रखती हैं। साथ ही उनसे ये सवाल भी किया गया कि क्या वाकई उन्हें मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया था? तो उन्होंने अपने जवाब में इससे भी इनकार कर दिया और इसे बस अफवाह बताया है। अब ये सुनकर उनके फैंस निराश हो सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ