हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ananya Pandey से ब्रेकअप होते ही रात में इस हसीना के घर दिखे Aditya Roy Kapoor, क्या मूव ऑन हुए एक्टर?

Aditya Roy Kapoor: अनन्या पांडे से ब्रेकअप होते ही आदित्य रॉय कपूर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर जा पहुंचे हैं। ऐसा हमारा नहीं बल्कि यूजर्स का कहना है। इंटरनेट पर बड़े पैमाने पर इसके बारे में बातें हो रही हैं और लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या आदित्य फिर से अपनी एक्स को डेट करना चाहते हैं?

विज्ञापन
Aditya Roy Kapoor

Aditya Roy Kapoor: इन दिनों बी-टाउन में एक और जोड़ी के टूटने की खूब चर्चा हो रही है। जी हां, आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने अब एक-दूसरे से अपनी राहें जुदा कर ली है। दोनों के अलग होने से फैंस भी निराश हैं। जाहिर-सी बात है कि दो साल बाद दोनों का रिश्ता खत्म हुआ तो ऐसे में फैंस की नजरें आदित्य और अनन्या दोनों पर टिकी हैं। इस बीच दोनों की छोटी-सी हरकत भी उन्हें सुर्खियों में ला सकती है और आदित्य की ऐसी ही हरकत यूजर्स ने पकड़ भी ली है।

इंटरनेट पर हो रही बातें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर इसकी खूब चर्चा भी हो रही है। जी हां, इंटरनेट पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया कि आदित्य रॉय कपूर अपनी एक्स श्रद्धा कपूर के घर के बाहर देखें गए। ऐसे में यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि अनन्या से ब्रेकअप के बाद अब एक्टर वापस अपनी एक्स को डेट करना चाहते हैं। हालांकि इस पर अभी तक एक्टर की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यूजर्स और फैंस दोनों का यही कहना है।

Aditya spotted at shraddha’s house 🫨
byu/thekeeperofwords inBollyBlindsNGossip

विज्ञापन

स्क्रीनशॉट हो रहा वायरल 

जब आदित्य, श्रद्धा कपूर के घर के बाहर देखे गए तब पैप्स ने भी एक वीडियो शेयर किया था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया। अब रेडिट पर जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है वो उसी वीडियो का है। बता दें कि साल 2012 में कथित तौर पर आदित्य और श्रद्धा ने एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशन के बारे में कभी कुछ रिवील नहीं किया और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Aditya Roy Kapoor

विज्ञापन

राहुल मोदी या आदित्य रॉय कपूर?

इतना ही नहीं बल्कि अब लोगों के मन में सवाल है कि राहुल मोदी या आदित्य रॉय कपूर। दरअसल, बीते कुछ टाइम से खबरें आ रही हैं कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इसको लेकर दोनों में से किसी ने कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन खबरें तो ऐसी ही आ रही है। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर असली कहानी क्या है?

यह भी पढ़ें- मशहूर मॉडल की लंग कैंसर से हुई मौत, इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola