Aditya Raj Kapoor: सिनेमा जगत के कई स्टार्स अक्सर वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन कई बार वो कुछ ऐसा करते हैं, जिससे सुर्खियों में छा जाते हैं। इस वक्त ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और कपूर खानदान के सितारे शम्मी कपूर के लाडले आदित्य राज कपूर ने कर दिखाया है। इस वजह से आदित्य राज कपूर चर्चा में भी बने हुए हैं।
68 साल की उम्र में टीचिंग करेंगे आदित्य कपूर
‘कपूर खानदान’ शुरू से ही अपने फिल्मी पेशे के लिए जाना जाता है। हालांकि अब आदित्य राज कपूर ने इससे कुछ छटकर किया है। दरअसल, आदित्य राज कपूर ने बीते साल यानी 67 साल की उम्र में अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। वहीं, अब आदित्य 68 साल की उम्र में टीचिंग की दुनिया अपना कदम बढ़ा चुके हैं। जी हां, अपनी लाइफ के नए चैप्टर की शुरूआत करते हुए आदित्य ने टीचिंग की ओर कदम बढ़ाया है, जो अपने-आपमें बड़ी बात है।
टीचिंग बेहद कमाल का प्रोफेशन है- आदित्य
बता दें कि आदित्य राज कपूर ने बीते साल यानी 2023 में इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से फिलॉसफी में ग्रैजुएट किया है। वहीं, अब उन्होंने बच्चों को पढ़ाने का फैसला किया है और इसलिए उन्होंने 68 साल की उम्र में अपने नए करियर की ओर कदम बढ़ाया है। इतना ही नहीं बल्कि आदित्य ने इसके बारे में बात भी की है। ईटाइम्स से बात करते हुए आदित्य राज कपूर ने कहा कि टीचिंग एक बेहद कमाल का प्रोफेशन है।
मैं अपने टीचर से माफी मांगता हूं- आदित्य कपूर
इस बारे में बात करते हुए आदित्य ने कहा कि अगर सभी प्रोफेशन से तुलना करें, तो टीचिंग बेहद कमाल का और सादगी भरा जॉब है। इसके लिए बस आपके अंदर अकैडमिक जानकारी और स्प्रिचुअल ह्यूमिलिटी जरूरी होती है। आदित्य ने कहा कि मैंने पूर्वी और पश्चिमी सदाचार नैतिकता को लेकर अपनी पहली क्लास ली और इसके बाथ ही मैं टीचर बन गया। इसके आगे आदित्य ने कहा कि मैं अपने उन टीचर से भी माफी मांगता हूं, जिन्हें मैंने परेशान किया है।
फिल्मी करियर पर रहता है कपूर खानदान का फोकस
ये तो सभी जानते हैं कि कपूर फैमिली हमेशा से ही अपनी फिल्मी करियर पर ध्यान देती आई है। पढ़ाई-लिखाई के मामले में कपूर खानदान के लाडले के लाडले की इतनी रुचि होना अपने आपमें बड़ी बात है। इसलिए लोगों के लिए ये थोड़ी हैरान करने वाली खबर हो सकती है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो ये सोच रहे होंगे कि अगर शम्मी होते, तो अपने बेटे के टीचर बनने पर कैसे रिएक्ट करते?
अगर शम्मी कपूर होते, तो कैसे रिएक्ट करते?
इस पर आदित्य ने कहा कि अगर आप मेरे पापा होते, तो वो ये देखकर बहुत खुश होते। आदित्य ने कहा कि मेरे पिता ने खुद कॉलेज में सेकंड ईयर तक की पढ़ाई की है। हां, अगर उस वक्त जो सिचुएशन बनी वो नहीं होती, तो शायद वो अपनी पढ़ाई आगे भी जारी रखते। आदित्य ने कहा कि मेरे पिता जानते थे कि पढ़ाई की क्या कीमत होती है।
यह भी पढ़ें- घर में जवान ‘मौत’ के चंद दिन बाद दुल्हन बनीं Khushalii Kumar! बहन को लाल जोड़े में देखने की थी इच्छा
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines