Aditi Sharma Injured: अब एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस की कुछ ऐसी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं हैं जिन्हें देखने के बाद फैंस चिंता में घुले जा रहे हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ (Khatron Ke Khiladi 14) में खतरनाक स्टंट करते हुए एक कंटेस्टेंट बुरी तरह घायल हो गई हैं। अब खुद एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ भयानक तस्वीरें शेयर कर दी हैं। इनमें एक्ट्रेस का हाल देख हर कोई टेंशन में आ गया है।
अदिति शर्मा हुईं चोटिल
आपको बता दें, तस्वीरों में अदिति शर्मा की पूरी बॉडी पर चोट दिखाई दे रही हैं। उनके कंधों पर नील नजर आ रहे हैं और दिखाई दे रहा है कि अदिति को किसी चीज से इतनी खतरनाक चोट आई है कि उनका हाथ नीला पड़ गया है। हालांकि, ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ की टीम उनका ख्याल रख रही है। उन्हें दर्द न हो और उनकी तकलीफ और न बढ़े इसके लिए उन्हें बर्फ की सिकाई दी जा रही है। वहीं, एक तस्वीर में तो अदिति ने अपनी शर्ट हटाकर दिखाया है कि स्टंट करते हुए उन्हें कितनी खतरनाक चोटें आई हैं।
एक्ट्रेस ने शेयर किया एक्सपीरियंस
उनके कॉलर बोन और कंधों पर इस चोट के ऐसे निशान देखकर फैंस डर गए हैं। हालांकि, सच तो ये है कि एक्ट्रेस को ये चोटें अभी नहीं आई हैं, ये सभी फोटोज पुरानी हैं। दरअसल, अब ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ से अदिति शर्मा बाहर हो गई हैं और ऐसे में उन्होंने अपनी जर्नी को याद करते हुए ये पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अब अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ समय से चुप थी, खतरों के खिलाड़ी की जर्नी के खत्म होने के बाद अपने इमोशंस को प्रोसेस करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन मैं अब इसे शेयर करने के लिए तैयार हूं… हालांकि वो चैप्टर क्लोज हो चुका है, लेकिन मैंने जो यादें बनाई हैं वो जिंदगी भर साथ रहेंगी।’
यह भी पढ़ें: Sheezan Khan जिस एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गए जेल, अब उसी को कर रहे याद!
एक्ट्रेस ने डर पर पाया काबू
अदिति शर्मा ने आगे लिखा, ‘मैं हर स्टंट से पहले डर जाती थी, लेकिन डर का सामना करना मजेदार था। जर्नी भले ही खत्म हो गई है, लेकिन पर्सनल जर्नी अभी बस शुरू ही हुई है। मैं दिल से क्रू और कास्ट को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिन्होंने इस एक्सपीरियंस को कभी न भूल पाने वाला बना दिया- आपका सपोर्ट मेरे लिए सब कुछ है। और मेरे दोस्तों, परिवार और फैंस को, लगातार प्यार और प्रोत्साहन देने के लिए धन्यवाद- ये मेरे लिए दुनिया है।’
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
5 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
6 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
9 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
10 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines