Sheezan Khan जिस एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गए जेल, अब उसी को कर रहे याद!

Sheezan Khan Emotional Post: शीजान खान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया है और वह चर्चा में आ गया है। अब एक्टर तुनिषा शर्मा को याद कर रहे हैं, लेकिन अचानक उन्होंने यह इमोशनल नोट क्यों शेयर किया है? चलिए जानते हैं…

Sheezan Khan Emotional Post

Sheezan Khan Emotional Post

Sheezan Khan Emotional Post: पॉपुलर एक्टर शीजान खान ने अपनी जिंदगी में क्या-क्या झेला है, यह सभी जानते हैं। एक गर्लफ्रेंड और को-स्टार तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) के सेट पर खुदकुशी करने के बाद शीजान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। एक्ट्रेस के घरवालों ने शीजान खान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। कुछ दिन जेल में रहने के बाद बड़ी मुश्किल से शीजान खान को बेल मिली थी। जब वे रिहा होकर बाहर आए तो उनके हाथ से काम भी जा चुका था।

विज्ञापन

शीजान को आई तुनिषा की याद

वहीं अब एक बार फिर ऐसा लग रहा है कि शीजान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को याद कर रहे हैं। एक्टर ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। शीजान ने तुनिषा शर्मा के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो उनके शो की ही हैं। अब अचानक तुनिषा शर्मा को याद करने के क्या कारण हैं? चलिए यह भी जान लेते हैं। दरअसल आज उनके शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ (Ali Baba: Dastaan-E-Kabul) को 2 साल पूरे हो गए हैं।

विज्ञापन

शो को हुए 2 साल

अब इस शो की सेकंड ईयर एनिवर्सरी के मौके पर एक्टर ने कुछ यादें शेयर की हैं। वे इस पोस्ट में अपने शो का लुक फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए। इसके अलावा उन्होंने तुनिषा शर्मा के साथ कुछ बिहाइंड द सीन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन खूबसूरत यादों को शेयर करते हुए शीजान खान ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मैं तुमसे वादा करता हूं कि सब ठीक हो जाएगा। तुम्हारे सिर पर बैठे शैतान, लकड़बग्घे हैं वो छोटे हो जाएंगे और तुम बड़े हो जाओगे।’

विज्ञापन

शीजान खान ने लिखा इमोशनल नोट

एक्टर ने आगे कहा, ‘मुश्किल दिन आएंगे, लेकिन मैं वादा करता हूं कि वह भी बीत जाएंगे। मुश्किल वक्त आएगा और तुम हार मानना चाहोगे। प्लीज ऐसा मत करना। लड़ो, पुश करो और कंटिन्यू रखो, क्योंकि सब ठीक हो जाएगा। मैं तुमसे यह वादा करता हूं।’ अब शीजान खान का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ