Aditi Rao Hydari Siddharth Love Story: बॉलीवुड की जान-मानी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) अपनी खूबसूरती और अदाकारी से सबका दिल जीतने में कामयाब रही हैं। एक्ट्रेस पर लाखों लोग मरते हैं और उनकी एक झलक ही फैंस का दिन बना देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके दिल में कौन बस्ता है? ऐसी रूमर्स हैं कि अदिति का दिल एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) के लिए धड़कता है। तो चलिए एक्ट्रेस के बर्थडे के खास मौके पर जानते हैं उनकी और सिद्धार्थ की फिल्मी लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई।
दोनों ने झेला तलाक का दर्द
कई बार इन्हें साथ में स्पॉट किया जाता है लेकिन आज तक इन्होंने ये एक्सेप्ट नहीं किया कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, इनकी केमिस्ट्री फैंस को साफ नज़र आ जाती है। बता दें, इनके बीच कुछ चीज़े बेहद कॉमन हैं। इनमें से एक है इनका अतीत जो काफी दर्दनाक है। दरअसल, एक वक्त पर दोनों ही प्यार में ठोकर खा चुके हैं। इन दोनों ही स्टार्स की शादी का तकलीफदेह दी एन्ड हुआ है। ऐसे में अदिति और सिद्धार्थ अपने पास्ट को भुलाने की कोशिश कर रहे थे। सिद्धार्थ ने 2003 में शादी की थी लेकिन 2007 में उनका तलाक हो गया। वहीं, अदिति की मैरिड लाइफ का भी कुछ यही हाल हुआ था।
ऐसे शुरू हुआ प्यार
अदिति ने साल 2007 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा से 21 साल की उम्र में शादी रचाई थी। मगर ये रिश्ता लम्बे समय तक टिक नहीं सका। इसके बाद एक्ट्रेस टूट गई थीं। साल 2021 में तेलुगु फिल्म ‘महा समुद्रम’ में इस रूमर्ड कपल को साथ काम करने का मौका मिला। सिद्धार्थ और अदिति लीड रोल्स में थे और देखते ही देखते इनके बीच रोमांस शुरू हो गया। दोनों साथ में टाइम स्पेंड करने लगे, प्रमोशन की वजह से इन्हें साथ ट्रेवल करने का भी मौका मिला। कहा जाता है कि इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया।
कई मौकों पर दिखता है प्यार
कपल को एआर रहमान की बेटी के रिसेप्शन पर भी साथ देखा गया था। ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ ऑडियो लॉन्च के मौके पर ये दोनों एक दूसरे के साथ ही थे। इसके अलावा इनका सोशल मीडिया भी चीख-चीख कर इस बात की गवाही देता है कि अदिति और सिद्धार्थ एक-दूसरे के प्यार में कैद हैं। अक्सर इन्हें एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते देखा जाता है। इनके रिएक्शन फैंस का भी ध्यान खींच लेते हैं। कभी अदिति अपने अकाउंट से सिद्धार्थ का कोई वीडियो पोस्ट करती हैं तो कभी सिद्धार्थ उनके वीडियो या तस्वीर पर कुछ ऐसा लिख देते है कि सभी को इनके प्यार पर विश्वास हो जाता है। अब काफी समय से इनके जल्द शादी के बंधन में बंधने की भी खबरें सामने आ रही हैं। फैंस भी उस दिन का इंतज़ार कर रहे हैं जब ये कपल अपने रिश्ते को ऑफिशियली कंफर्म कर देंगे।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
9 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
9 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
12 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
13 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
18 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
19 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
20 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
22 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines