Aditi Rao Hydari-Siddharth First Appearance Together After Wedding: गॉसिप टाउन में आजकल एक नए कपल की चर्चा है। हाल ही में अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ पूरे रीति-रिवाज से शादी करके एक-दूजे के हो गए। सोशल मीडिया पर जैसे ही कपल की शादी की फोटोज आईं, वायरल हो गईं और लोगों ने कपल को खूब प्यार दिया। शादी के बाद पहली बार दोनों को अब एक साथ देखा गया है।
शादी के बाद पहली बार दिखे अदिति और सिद्धार्थ
दरअसल, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ को पैप्स ने अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान न सिर्फ नई नवेली दुल्हन अदिति बेहद खूबसूरत लग रही थीं, बल्कि सिद्धार्थ भी काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों के लुक की बात करें तो अदिति ने पिंक कलर का अनारकली टाइप सूट पहना था। अदिति ने सिंदूर और शादी की रिंग भी फ्लॉन्ट की।
यूजर्स ने कपल पर लुटाया प्यार
अदिति ने बेहद लाइट मेकअप किया हुआ था और उनकी सादगी उन्हें और भी खूबसूरत बना रही थी। सिद्धार्थ की बात करें तो उन्होंने भी इस दौरान डेनिम लुक लिया था और वे भी काफी हैंडसम लग रहे थे। अदिति और सिद्धार्थ का लुक देखने के बाद यूजर्स ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि यह नया सिंदूर बेहद अलग लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की फोटोज
तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि हैप्पी और स्वीट कपल। एक और यूजर ने लिखा कि अदिति की सादगी तो कमाल की है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि दोनों साथ में बेहद अच्छे लग रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में अदिति और सिद्धार्थ की शादी हुई है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर की थीं।
पोस्ट शेयर करते हुए लिखा लविंग कैप्शन
शादी की फोटोज शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था कि आप मेरे सूर्य, मेरे चंद्रमा और मेरे सभी सितारे हैं… अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट्स बने रहने के लिए… हंसने के लिए, कभी बड़े न होने के लिए… प्यार, लाइट और मैजिक के लिए… मिस्टर एंड मिसेज अदू-सिद्धू। यूजर्स ने इस पोस्ट पर भी खूब प्यार बरसाया है।
यह भी पढ़ें- Laughter Chefs के लिए किसने वसूली कितनी फीस, एक एपिसोड के लिए किसने लिए कितने लाख?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines