Devdutt Gajanan First Look As Hanuman: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) आने वाली है, जिसको लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में ये फिल्म खूब सुर्खियों में भी है।
इस बीच अब हनुमान जयंती के खास मौके पर फिल्म से भगवान हनुमान का लुक रिवील किया गया है, जिससे देखकर फैंस बहुत खुश हैं। फिल्म आदिपुरुष में देवदत्त गजानन (Devdutt Gajanan) हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे।
और पढ़िए – Adipurush New Poster Release: रामनवमी पर जारी हुआ ‘आदिपुरुष’ का नया पोस्टर, फैंस ने कहा- “100%फ्लॉप”
हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर हुआ था रिलीज
बता दें कि हाल ही में इस फिल्म के नए पोस्टर को रिलीज किया गया था, जिसमें तेलुगु सुपरस्टार प्रभास को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है। वहीं, कृति सेनन ने माता सीता का किरदार निभाया है और सैफ अली खान ने रावण का रोल निभाया है।
भगवान हनुमान के लुक ने जीता फैंस का दिल
इस बीच भगवान हनुमान के लुक को रिवील करते हुए प्रभास ने इंस्टाग्राम पर देवदत्त गजानन नागे का लुक रिवील किया है। इसके साथ ही प्रभास ने कैप्शन में लिखा कि- ‘राम के भक्त और रामकथा के प्राण…जय पवनपुत्र हनुमान!’
संस्कृत महाकाव्य रामायण पर आधारित है फिल्म
फिल्म से भगवान हनुमान का ये लुक देखकर फैंस इस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और लाइक कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म को ओम राउत ने बनाया है और ये फिल्म संस्कृत महाकाव्य रामायण पर आधारित एक भारतीय पौराणिक फिल्म है।
और पढ़िए – Adipurush Controversy: रिलीज से पहले भी प्रभास की फिल्म पर आंच, बैन करने की उठ रही मांग
मोटे बजट की फिल्म है आदिपुरुष
बता दें कि ये फिल्म हिंदी सिनेमा की अब तक की मोटे बजट की फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म के पोस्टर को भी रिलीज किया गया था। हालांकि पोस्टर को लेकर फैंस ने इस पर खूब प्यार भी लुटाया तो वहीं, इसका विरोध करना भी शुरू कर दिया। इस फिल्म के पोस्टर को लेकर ट्रोलर्स ने खूब कमेंट्स किए और एक यूजर ने लिखा कि- ” प्लीज रहने दो क्यों मजाक बना रहे हो क्लचर का।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि- “100%फ्लॉप”
और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
38 mins ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines