Adil Khan-Rakhi Sawant: राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। बीते कुछ टाइम पहले एक्ट्रेस ने अपने पति पर कई आरोप लगाए थे और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी।
राखी की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार किया था और अब एक्ट्रेस के पति आदिल जेल से बाहर आ गए है, लेकिन बाहर आते ही आदिल ने राखी सावंत को लेकर कई खुलासे किए है।
यह भी पढ़ें- 56 करोड़ के कर्ज पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘ये जल्द सुलझ जाएगा’
आदिल खान ने खोली राखी सावंत की पोल
दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू में राखी सांवत के पति आदिल खान ने बताया है कि ”राखी जैसी महिलाओं से दूर रहना चाहिए उनसे बात करना भी बेहद घातक हो सकता है और इस तरह की महिलाएं कुछ भी कर सकती है।” इसके आगे आदिल खान ने बताया कि ‘राखी ने उनका शोषण भी किया है और उनसे पैसे भी लिए हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि आदिल खान राखी सावंत पर आरोप लगा रहे हैं।’
राखी ने मेरा न्यूड वीडियो बनाया- आदिल
इसके आगे आदिल ने बताया कि ‘ड्रग्स ने नशे में राखी ने उनका न्यूड वीडियो भी बनाया है और फिर इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल भी किया। इतना ही नहीं बल्कि आदिल ने आगे बताया कि राखी सावंत ने अपनी मां के कैंसर के नाम पर लोगों से खूब पैसे ऐंठे हैं। आदिल खान ने आगे बताया कि राखी ने मेरा न्यूड वीडियो बनाया और कहा कि आदिल ने मेरा बच्चा गिरा दिया, जबकि राखी तो कभी प्रेग्नेंट हो ही नहीं सकती। दरअसल, कुछ परेशानियों के कारण राखी ने अपना यूट्रस रिमूव करवा दिया था।
मेरे माता-पिता ने बहुत कुछ झेला- आदिल
आदिल खान ने बताया कि बीते कुछ महीनों में उन्होंने और उनके परिवार ने बहुत कुछ झेला है। आदिल ने कहा कि उनके माता-पिता बहुत परेशान है और उन्होंने भी बहुत कुछ सहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो बाहर आ गए है और बेहद खुश हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines