Adil Khan On Rakhi Sawant Health: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) इस वक्त हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनकी सेहत को लेकर फैंस घबराए हुए हैं। सभी के मन में 2 ही सवाल चल रहे हैं कि राखी को क्या हुआ और कहीं वो पूनम पांडे (Poonam Pandey) की तरह कोई पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं कर रहीं? बता दें, पहले ऐसा कहा गया था कि राखी सावंत को कोई दिल से जुड़ी समस्या हो गई है। वहीं, अब डॉक्टर्स का दावा है कि राखी को गर्भाशय में ट्यूमर हो गया है।
राखी को हुआ ट्यूमर
राखी के पहले एक्स हस्बैंड रितेश सिंह ने ये भी कहा है कि डॉक्टर को शक है कि राखी को कैंसर भी हो सकता है। वहीं, ये सब सुनकर एक तरफ जहां फैंस को बड़ा झटका लगा है और सभी एक्ट्रेस की अच्छी सेहत की दुआ मांग रहे हैं। वहीं, आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) जो राखी के दूसरे एक्स पति हैं और जिनका एक्ट्रेस के साथ झगड़ा चल रहा है अब उनका रिएक्शन भी सामने आ गया है। आदिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो राखी की हालत पर कमेंट कर रहे हैं।
आदिल ने राखी की सेहत पर किया कमेंट
अब आदिल खान ने राखी को लेकर जो कहा है वो सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। आदिल ने कहा कि उन्होंने न्यूज में देखा कि राखी को कोई हार्ट प्रॉब्लम है और उनके जो सो कॉल्ड पति हैं उनका कहना है डॉक्टर्स कैंसर होने के चांस बता रहे हैं। लेकिन जब 1 साल पहले मैंने उनके सारे के सारे टेस्ट करवाए थे और उनकी एक सर्जरी भी करवाई थी। तब उनकी तबियत एकदम ठीक थी, कुछ भी प्रॉब्लम नहीं थी। वैसे कोर्ट की डेट पास आ रही है, अगर कोई पब्लिसिटी स्टंट कर रही हैं तो कोर्ट क्या जनता और हर एक इंसान आपको देख रहा है। इससे घिनौनी चीज कोई नहीं हो सकती है।’
राखी के सरेंडर का इंतजार कर रहे आदिल
अब आदिल का बयान सुनकर तो ऐसा ही लग रहा है कि वो राखी की तबीयत बिगड़ना एक पब्लिसिटी स्टंट समझ रहे हैं। वहीं, उन्होंने ये भी कहा है कि अगर सच में राखी को ये सब हुआ है तो वो उनके लिए दिल से दुआ करेंगे कि राखी ठीक हो जाएं। हालांकि, उन्होंने आखिर में जो कहा है वो सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। राखी की इस हालत में वो ये कहते नजर आ रहे हैं कि राखी के सरेंडर की डेट का वो कैलेंडर से ज्यादा उंगलियों पर गिनकर इंतजार रहे हैं। 4 हफ्ते कब पूरे होंगे? अब हॉस्पिटल का नया ट्रिक आता है या सच में कोई बीमारी हो गई है ये वो नहीं जानते लेकिन वो रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।
राखी ने की कितनी शादी?
बता दें, राखी ने दो बार शादियां की हैं और दोनों बार ही उनकी शादी टूट गई। पहली शादी उन्होंने रितेश सिंह से की थी। रितेश के साथ वो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, रितेश से तलाक के बाद राखी की जिंदगी में आदिल आए और दोनों ने निकाह कर लिया। लेकिन अब इनका तलाक हो चुका है और आदिल ने दूसरी शादी भी कर ली है। वहीं, अब आदिल और राखी एक-दूसरे से कानूनी जंग लड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines