अब एक मशहूर कोरिओग्राफर को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। जाने-माने कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। अब कई सेलेब्स उनके लिए मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस दिलजीत कौर ने अभिमन्यु सिंह कि हालत का खुलासा करते हुए रिवील किया था कि वो इलाज में परिवार और दोस्त होने के नाते उनकी मदद कर रही हैं। हालांकि, ट्रीटमेंट महंगा होने की वजह से दिलजीत कौर ने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी।
अभिमन्यु सिंह को आया ब्रेन स्ट्रोक
अब एक्ट्रेस अदिति मालिक ने भी अभिमन्यु सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर 2 पोस्ट शेयर किए हैं। अदिति के पोस्ट में अभिमन्यु सिंह अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान उनके ब्रेन की रिपोर्ट भी शेयर की गई है। इन सब सबूतों के साथ अदिति मालिक ने लिखा है, ‘ये फेमस कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह हैं, जिन्होंने हमें ‘नच बलिए’ जीताया था।’
Addite Malik
फंड्स जुटाने में लगीं अदिति मालिक
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया है। हम सभी उनकी जान बचाने के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ उनके परिवार की मदद कर रहे हैं, लेकिन उनका ट्रीटमेंट बेहद ही एक्सपेंसिव है और हमें तुरंत फंड्स जुटाने की जरूरत है। प्लीज जितना भी हो सके, उतना भेजें। इसके साथ ही अदिति ने बैंक डिटेल्स भी शेयर की हैं, जिस पर लोग पैसे भेजकर कोरियोग्राफर की जान बचाने में मदद कर सकते हैं।
Addite Malik
यह भी पढ़ें: क्या लंच डेट पर निकले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा? रूमर्ड कपल का वीडियो वायरल
कई सेलिब्रिटीज को ‘नच बलिए’ जीता चुके अभिमन्यु
अदिति ने हाथ जोड़ते हुए कहा है कि प्लीज डोनेशन दें और जो भी पैसा आएगा वो सीधा अस्पताल जाएगा। अदिति ने कहा, ‘मैं पहले से ही बहुत आभारी हूं। मुझे यकीन है कि हम मिलकर अभिमन्यु भैया को बचा सकते हैं।’ आपको बता दें, अदिति और मोहित मलिक के अलावा शालीन भनोट और दलजीत कौर भी अभिमन्यु सिंह की वजह से ही ‘नच बलिए’ जीते थे।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
10 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
12 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
15 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
15 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
16 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
17 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines