Adah Sharma On Buying SSR House: बीते कुछ दिनों से दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घर को खरीदने की अफवाहे सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस अदा शर्मा दिवंगत अभिनेता का घर खरीदने वाली हैं।
हालांकि ऐसा नहीं है, जी हां, पिछले कुछ दिनों से आ रही अफवाहों पर अब एक्ट्रेस अदा ने रिएक्ट किया है। अदा ने सुशांत सिंह के घर खरीदने पर अब खुलकर बात की है। चलिए जान लेते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा है?
यह भी पढ़ें- Allu Arjun ने बिना फीस लिए की Pushpa 2! फिर भी कमा लेंगे फिल्म से करोड़ों, आखिर कैसे?
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
SSR का घर खरीदने की अफवाहों पर Adah Sharma ने तोड़ी चुप्पी
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अदा शर्मा ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का घर खरीदने की खबरों को लेकर कहा कि मेरा घर एक मंदिर है, मैं नहीं चाहती कि मैं जहां रहती हूं उसके बारे में हर अखबार या फोन पर बाते हो। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं बचपन से ही अपने पिता के घर पल्लई में रही हूं और अगर मैं शिफ्ट होने का फैसला भी करती हूं, तो इसके बारे में मैं ऐसे तो कभी नहीं अनाउंस करुंगी। हालांकि मैं इसे अपने तरीके से शेयर करना पसंद करुंगी।
मैं अभी रिपोर्टों को कंफर्म करने में समय लूंगी- अदा
इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि आप जहां रहते हैं वो आपका घर होता है और ये मेरे लिए तो बहुत ही पर्सनल है। अदा कहती हैं कि लोगों को अंदाजा लगाने दें, मैं अभी रिपोर्टों को कंफर्म करने में समय लूंगी। अदा ने कहा कि अभी मेरा ध्यान सिर्फ लोगों के दिलों में रहना है और भविष्य में भी। उन्होंने कहा कि मेरे पास किसी के भी साथ शेयर करने की अपनी पर्सनल चॉइस है। जब मैं चाहूंगी तो इसे लोगों के साथ शेयर कर सकती हूं। अदा ने कहा कि मैं किसी भी तरह की अफवाह से अनकंफर्टेबल या असहज महसूस नहीं करती।
मैं अपनी लाइफ को बेहद प्राइवेट रखना पसंद करती हूं- अदा
इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं अपनी लाइफ को बेहद प्राइवेट रखना पसंद करती हूं। मैं जब द केरल स्टोरी की शूटिंग कर रही थी तब भी किसी को नहीं पता था। इतना ही नहीं बल्कि अगर इस दौरान कोई फोन भी करता है, तो भी मैं उसे इसके बारे में नहीं बताती। जब कोई प्रोजेक्ट आने वाला होता है मैं तभी उसके बारे में किसी से बात करना पसंद करती हूं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines