Tunisha Sharma Death Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत से हर कोई हैरान है। पुलिस ने एक्ट्रेस के पूर्व लवर शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि एक्ट्रेस की मां वनिता शर्मा ने शीजान पर आरोप लगाया है कि एक्टर शीजान ने तुनिशा को आत्महत्या करने पर मजबूर किया था, जिसके बाद गिरफ्तारी हुई है।
इस बीच अब वनिता शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांगा है। उन्होंने इस क्लिप में शीजान को लेकर कई खुलासे भी किए हैं।
और पढ़िए – तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में एक्टर शीजान खान गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उसकाने का केस दर्ज
यहां देखें वीडियो
एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए, तुनिषा की मां वनिता ने शीजान पर अपनी बेटी को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, शीजान ने तुनिशा को धोखा दिया, वह किसी और लड़की को भी डेट कर रहा था लेकिन इसके बावजूद वह तुनिषा के साथ था।
उन्होंने ये भी बोला कि शीजान ने तुनिशा का तीन-चार महीने इस्तेमान किया। साथ में उसने तुनिशा से शादी करने का भी वादा किया था। शीजान को बख्शा नहीं जाना चाहिए, उसे सजा मिलनी चाहिए। मैंने अपनी बच्ची खोई है।
एक्ट्रेस के चाचा ने कही ये बात
इंडिया टुडे से बात करते हुए, दिवंगत एक्ट्रेस के चाचा ने कहा, ‘तुनिशा और शीजान अपने शो की शुरुआत से ही एक-दूसरे के करीब रहे हैं। करीब 10 दिन पहले तुनिषा को एंजाइटी अटैक आया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उसकी मां और मैं उनसे मिलने गए, तो उसने हमें बताया कि उसके साथ अन्याय हुआ है और उसे धोखा दिया गया है। हमें लगा कि उनके बीच कुछ गलत है। उसकी मां ने उससे(शीजान) पूछा कि अगर रिश्ता नहीं रखना था तो करीब आने की क्या जरूरत थी? हम चाहते हैं कि अपराधी कोई भी हो, उसे सजा मिलनी चाहिए।’
और पढ़िए – मोर्चरी कर्मचारी के बयान के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने PM मोदी और CBI से की ये अपील
केस के बारे में
वालीव पुलिस के मुताबिक, 24 दिसंबर को एक टीवी सीरियल के सेट पर तुनिशा की लाश मिली थी। उन्हें जानकारी मिली कि चाय के ब्रेक के बाद अभिनेत्री शौचालय गई और जब वह वापस नहीं आई तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और उसे लटका हुआ पाया। फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
तुनिशा शर्मा की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर वालीव पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत शीजान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रविवार को शीजान खान को मुंबई के वसई कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
9 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
9 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
12 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
13 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
18 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
19 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
20 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
22 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines