Actress Yami Gautam Talk About Durga Saptashati: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री अपने ग्लैरमस, खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग स्कील के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम की जिंदगी में नवरात्रि और दुर्गा सप्तशती का बहुत ही खास महत्व है। ये बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं। खुद यामी गौतम ने ये बात कही है कि उन्होंने अपने जीवन में काफी चीजे दुर्गा सप्तशती के जरिए सीखी है।
वायरल हो रहा एक्ट्रेस का वीडियो
विक्की डोनर जैसी हिट फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वाली यामी गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने जीवन में दुर्गा सप्तशती का महत्व बताती दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो एक फेमस पोडकास्ट शो की क्लिप है।
यह भी पढे़ं: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, रेस्टोरेंट में खून से लथपथ मिली बाप-बेटे की लाश
दुर्गा सप्तशती का पाठ
वीडियो में यामी गौतम पोटकास्ट शो के होस्ट रणवीर अल्लहाबादिया से सावल पूछते हुए कहती है कि क्या वो दुर्गा सप्तशती के बारे में जानते हैं, जिसके जाबव में रणवीर हां कहते हैं। इसके बाद यामी कहती है कि वो हमेशा दुर्गा सप्तशती का पाठ करती हैं और वो इस पाथ को आध्यात्म के रूप में लेती है। यामी कहती है कि सिर्फ मंत्र पढ़ना या नाम लेना जरूरी नहीं हैं। इसके साथ उसे समझना और अपने जीवन में महसूस करना भी बहुत जरूरी है। जब आप मंत्र पढ़ने या नाम लेने के साथ उसके मतलब समझते हैं और उसे महसूस करते हैं तो आप एक अलग इंसान बनते हैं।
दुर्गा सप्तशती में मिलता है सबका जवाब
यामी ने आगे कहा कि, दुर्गा सप्तशती को अगर आप ध्यान से पढ़ें तो आप समझेंगे कि उसमें हर एक बात का जवाब है और हर एक बात का मतलब है, और ये मतलब पूरी तरह से साइंटिफिक है। यामी ने कहा कि दुर्गा सप्तशती में ये बताया गया है कि जो कुछ इस दुनिया से चला गया है या अभी दिखाई नहीं दे रहा हैं। इसका मतलब नहीं है कि वो चीज यहां है ही नहीं। वो कोई भी चीज जो पहले यहां थी वो आज कहीं ना कहीं मौजूद है।
(Xanax)
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
3 mins ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
53 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
1 hr agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
3 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
4 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
5 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
6 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
14 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines