हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sonu Walia Birthday: खान एक्टर्स की वजह से तबाह हो गया इस एक्ट्रेस का करियर... अब गुमनाम जिंदगी जी रही है

विज्ञापन

Sonu Walia Birthday: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बहुत ही ग्लैमरस हीरोइन हुआ करती थी सोनू वालिया (Sonu Walia)। लंबे समय से सोनू वालिया बॉलीवुड से गायब हैं। ना तो वो किसी फिल्म में दिखती हैं और ना ही किसी टीवी या वेब शो में। 80 के दशक की वो हसीन हीरोइन वक्त के साथ बहुत बदल चुकी हैं।

19 फरवरी को एक्ट्रेस अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 1964 में सोनू वालिया का जन्म दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ। सोनू ने साइकॉलजी में ग्रेजुएशन किया, साथ उन्होंने जर्नलिस्म की भी डिग्री ली।  1985 में उन्होंने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और खिताब भी जीत गईं।

वहीं से उनका मॉडलिंग और फ़िल्मी सफ़र शुरू हो गया। जब सोनू मिस इंडिया बनी तो उन्हें एक के बाद एक कई फ़िल्मों के ऑफर मिलने लगे और इस तरह से उनकी फ़िल्मी यात्रा 1988 में फ़िल्म ‘आकर्षण’ से शुरू हो गयी।

और पढ़िए –Sanjay Leela Bhansali: बड़े पर्दे को छोड़ ‘संजय लीला भंसाली’ ने किया ओटीटी का रुख, इस सीरीज से मचाएंगें गदर

रेखा पर भारी सोनू वालिया का आकर्षण

1988 में ही राकेश रोशन की नजर सोनू वालिया पर पड़ी। फ़िल्म का नाम ‘खून भरी मांग’। सोनू को जनता सबसे ज्यादा इसी फ़िल्म के लिए याद रखती है। फिल्म में उनका ग्लैमर रेखा पर भारी पड़ गया था। यह फ़िल्म जैसे सोनू के करियर में एक मील के पत्थर सा है।  इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्म फेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब भी मिला। उसके बाद सोनू ने ‘महादेव’, ‘क्लर्क’, ‘महासंग्राम’, ‘हातिमताई’, ‘तेजा’, ‘नम्बरी आदमी’, प्रतिकार, दिल आश्ना है’, ‘निश्चय’, ‘साहिबां’ जैसी लगभग एक दर्जन फ़िल्मों में आयीं पर उनका वो जादू दर्शकों पर दुबारा नहीं दिखा जो खून भरी मांग में दिखा था। ‘जय मां शेरावाली’ 2008 में आई सोनू की आखिरी फ़िल्म है। मॉडलिंग से करियर शुरूआत करने वाली सोनू ने 30 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

खान एक्टर्स ने तबाह किया फिल्मी करियर?

साल 1988 में आई फिल्म’आकर्षण’ में सोनू वालिया ने बहुत बोल्ड सीन दिए। उस दौर में उनके बोल्ड सीन की बहुत चर्चा हुई थी। वहीं बोल्ड सीन पर्दे पर फिल्माना बहुत मुश्किल होता था। झरने के किनारे फिल्माए गए उनके एक सीन ने तो हंगामा ही मचा दिया। सोनू ने फिल्मों में बोल्ड दृश्यों से कभी परहेज नहीं किया बावजूद इसके वो कभी टॉप की एक्ट्रेसेस के कतार में नहीं आ सकीं। खूबसूरत और टैलेंटेड होने के बावजूद सोनू वालिया अचानक से ही बॉलीवुड से गायब हो गई थीं। बहुत सालों बाद एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने असफल करियर का राज खोलते हुए कहा था कि ये सब बॉलीवुड के तीनों खान की वजह से हुआ है। सोनू के मुताबिक उन्हें काम इसलिए नहीं मिला। क्योंकि, वो हाइट में तीनों खान्स से लंबी थीं। सोनू का कहना है कि उस जमाने में लंबी लड़कियों को फिल्में नहीं मिलती थी।

और पढ़िए –Prithvi Shaw Attack: 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में सपना गिल, कोर्ट में दिया ये बयान

एक्ट्रेस ने की दो शादियां

2000 में उन्होंने होटेलियर सूर्य प्रकाश से शादी की थी, जिनकी किडनी खराब होने से 2010 में मौत हो गई। सूर्य प्रकाश के निधन के बाद उन्होंने दूसरी शादी एनआरआई फिल्म प्रोड्यूसर प्रताप सिंह से की। सोनू मुंबई में ही रहती है और उनकी एक बेटी भी है। सोनू 2015 में ‘जोगिया रॉक्स’ की को-प्रोड्यूसर भी रहीं। लेकिन ये फिल्म ज्यादा चर्चा में नहीं आ सकी। इसके बाद से सोनू लाइमलाइट से दूर ही हैं।

अश्लील कॉल करता था एक शख्स

2017 के मार्च महीने में सोनू वालिया खबरों में आई थी। एक अनजान शख्स सोनू को अश्लील कॉल्स करने के साथ ही गंदे वीडियो भेजने लगा था। सोनू के मुताबिक, जब उन्होंने कॉलर को चेतावनी दी तो कॉल्स कम होने के बजाय उल्टा और बढ़ गईं। बाद में उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी और फिर उस शख्स को गिरफ्तार किया गया था।

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें