हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'एक साथ कई मर्दों संग…', एक्ट्रेस ने अपने निजी रिश्तों पर दिया बोल्ड बयान, बोलीं- 'लेबल लगाना पसंद नहीं'

Shahana Goswami Bold Statements: बॉलीवुड में रिश्तों को लेकर काफी खुले विचार हैं. फिजिकल रिलेशनशिप से लेकर ओपन रिलेशनशिप जैसे कंसेप्ट अक्सर सुर्खियों में आते रहते हैं. बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस भी ओपन रिलेशनशिप में विश्वास रखती है और लेबल लगाना पसंद नहीं करतीं.

विज्ञापन
shahana goswami

Shahana Goswami on Open Relationship: बॉलीवुड में रिश्तों को लेकर कई विवादित बयान सामने आते रहते हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी ने अपने निजी रिश्तों पर बड़ा बोल्ड बयान दिया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. उनका यह बयान काफी चर्चा में बना हुआ है. शहाना ने साफ किया कि वे अपने रिश्तों को किसी पारंपरिक दायरे या समाज के बनाए नियमों में बांधना पसंद नहीं करतीं.

यह भी पढ़ें: गंजे हैं Yo Yo Honey Singh? खुद खोला अपने ‘नकली बालों’ का राज, बोले- ‘मैं विग पहनता हूं’

शहाना गोस्वामी का बोल्ड बयान

शहाना गोस्वामी ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वे अपने निजी रिश्तों पर ‘बॉयफ्रेंड’, ‘कमिटमेंट’ या ‘शादी’ जैसे पारंपरिक लेबल लगाना पसंद नहीं करतीं. उनके अनुसार, जब आप किसी रिश्ते को कोई नाम दे देते हैं, तो उसके साथ कई तरह की सामाजिक उम्मीदें और पाबंदियां जुड़ जाती हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: OTT पर बजा पुलकित सम्राट का डंका! 21 दिनों से लगातार ट्रेंड हो रही है ये सस्पेंस थ्रिलर, ‘मुन्ना भैया’

एक्ट्रेस ने बताया कि ‘वे किसी एक रिलेशन में कमिटेड नहीं हैं. वह एक समय में कई लोगों के साथ कॉन्टैक्ट में हैं. उनमें से कई लोगों के साथ वे फिजिकल रिलेशनशिप में भी हैं.’ वे बताती हैं कि कई बार लोग उन्हें गलत समझ लेते हैं और कुछ तो उनसे डरते भी हैं.

विज्ञापन

कैजुअल नहीं है रिश्ते

शहाना ने कहा कि ‘इस वक्त मेरी जिंदगी में ऐसा कोई एक प्राइमरी पार्टनर नहीं है. कई लोग हैं जिनसे मेरा लंबे समय से जुड़ाव है, लेकिन ये सब कैजुअल नहीं है. मेरे लिए कोई रिश्ता हल्का नहीं होता. जैसे हमारी अलग-अलग दोस्तों से अलग बॉन्डिंग होती है, वैसे ही ये रिश्ते भी हैं.’

शहाना ने ओपन रिलेशनशिप को कबूल करते हुए कहा कि, उनके लिए ओपननेस का मतलब है कि वे किसी रिश्ते को नाम नहीं देना चाहतीं. लेकिन लोगों का उनके साथ जुड़ाव बना रहता है. फिर चाहे वो किसी भी रूप में हो. उन्होंने स्वीकार किया कि कई लोगों से सिर्फ दोस्ती है. तो कभी उनमें से फिजिकल रिश्ते भी हो सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Best Spy Thriller Series: 8.5 IMDb रेटिंग वाली इस स्पाई-थ्रिलर सीरीज ने OTT पर मचाया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola