Kundali Bhagya Actress Pregnant: टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस से जुड़ी चटपटी गॉसिप इस वक्त खबरों के बाजार में शोर मचा रही है। छोटी पर्दे की एक जानी-मानी एक्ट्रेस जल्द ही फैंस को गुड न्यूज और बैड न्यूज दोनों दे सकती हैं। सुनने में आया है कि जी टीवी के पॉपुलर शो ‘कुंडली भाग्य‘ (Kundali Bhagya) की एक एक्ट्रेस अब प्रेग्नेंट हो गई हैं और जल्द ही उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। इस एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। हर तरफ सोशल मीडिया पर बस खुशियां ही खुशियां मनाई जा रही हैं।
कुंडली भाग्य की कौन- सी एक्ट्रेस हुई प्रेग्नेंट?
इस शो में फिलहाल श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya), सना सैयद (Sana Sayyad) और मृणाल नवेल (Mrinal Navell) जैसी एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं। अभी इन्हीं में से एक शादी के 3 साल बाद प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। अब और सस्पेंस न बनाते हुए एक्ट्रेस के नाम से पर्दा उठा ही देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो ‘कुंडली भाग्य’ में पलकी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस सना सैयद जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनके और इमाद शम्सी (Imaad Shamsi) के घर जल्द की खुशियां दस्तक देंगी।
क्या प्रेग्नेंसी की वजह से शो छोड़ देंगी एक्ट्रेस?
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सना सैयद अब प्रेग्नेंट तो हैं लेकिन उन्होंने अभी तक इस बात का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। एक्ट्रेस ने अभी तक ये गुड न्यूज छिपाकर रखी थी। लेकिन अब सच्चाई दुनिया के सामने आ ही गई है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी भी इन खबरों पर चुप्पी साधी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स तो ये भी बता रही हैं कि अब प्रेग्नेंसी की वजह से सना सैयद शो ‘कुंडली भाग्य’ से भी किनारा कर सकती हैं। यानी एक गुड न्यूज उनकी प्रेग्नेंसी की है तो दूसरी बुरी खबर ये है कि एक्ट्रेस शो को अलविदा कह सकती हैं।
यह भी पढ़ें: भाई के बाद Nikki Tamboli के इस करीबी का निधन, रोते हुए बोलीं एक्ट्रेस- ‘प्लीज वापिस आ जाओ’
क्या है सच्चाई?
हालांकि, अभी तक किसी भी खबर की उन्होंने पुष्टि नहीं की है। ऐसे में अब सच क्या है ये तो बस एक्ट्रेस ही जानती हैं। हम तो आपको सोशल मीडिया पर उड़ रही खबरों से रूबरू करवा रहे हैं। ऐसे में फैंस भी एक्ट्रेस की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि कब सना सैयद फैंस की कंफ्यूजन दूर करती हैं। अब उनके सच में प्रेग्नेंट होने और शो को अलविदा कहने की पुष्टि तो वो खुद ही करेंगी।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
9 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
13 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
15 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
16 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
17 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
18 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines