हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

खनन माफिया से भिड़ेंगी परिणीति चोपड़ा, ‘Reporting Live’ इस दिन Netflix पर देगी दस्तक

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की मच अवेटेड फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. आइए जानते हैं कि ये मूवी ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होने वाली है.

विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा कि फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' (PIC-@NetflixIndia, X)

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की हाल ही में एक सीरीज रिलीज हुई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस सीरीज में एक्ट्रेस ने काफी शानदार किरदार निभाया है. हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि शक है. वहीं अब एक्ट्रेस एक बार फिर ओटीटी पर नई मूवी के साथ ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.

हम एक्ट्रेस की जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि रिपोर्टिंग लाइव (Reporting Live) है. इस मूवी में परिणीति चोपड़ा ने काफी शानदार अभिनय किया है. वहीं अब मेकर्स ने भी इस मूवी की ओटीटी रिलीज को लेकर ऐलान कर दिया है. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस की फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ कब और किस ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.

यह भी पढ़ें: थिएटर्स के बाद इस OTT पर दस्तक देगी कार्थी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म, जानें कब होगी स्ट्रीम

विज्ञापन

‘रिपोर्टिंग लाइव’ किस ओटीटी पर होगी रिलीज?

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की एक फिल्म की ओटीटी स्ट्रीम को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी. हालांकि, अब एक्ट्रेस की इस मूवी की पुष्टि कर दी गई है और इस फिल्म का नाम रिपोर्टिंग लाइव रखा गया है. बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने एक्ट्रेस की फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ का रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से ही परिणीति के फैंस मूवी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘एक्स’ पोस्ट शेयर किया है, जिसमें मूवी की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है. नेटफ्लिक्स के पोस्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ 9 अक्टूबर 2026 को स्ट्रीम होने वाली है. इस मूवी में परिणीति चोपड़ा संध्या नाम की एक महिला रिपोर्टर की अहम किरदार में नजर आ रही है, जो अपने कैमरामैन के साथ मिलकर रेत माफियाओं और अवैध तरीके कारोबार को उजागर करती हुई नजर आने वाली है. 

विज्ञापन

रिपोर्टिंग लाइव की कास्ट

परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ का निर्देशन ध्रुव त्रिपाठी ने किया है, तो वहीं इस फिल्म को पार्थ किरण ठाकुर और जोशुआ शिरसाथ ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में परिणीति के साथ-साथ आदिल हुसैन, शेखर सुमन, देवेन भोजानी और अमोल पालेकर ने अहम किरदार निभाया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola