Nusraat Faria Mazhar को मिली बेल, मर्डर के आरोप में गई थीं जेल

शेख हसीना यानी एक्ट्रेस नुसरत फारिया को आज अदालत से बेल मिल गई है। कल ही उन्हें मर्डर के आरोप में जेल भेजा गया था। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Nusraat Faria Mazhar

Nusraat Faria Mazhar File Photo

विज्ञापन

फिल्म ‘मुझिब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ में शेख हसीना बनकर नुसरत फारिया ने खूब लाइम लाइट बटोरी थी। अब वो गलत कारणों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस नुसरत फारिया की गिरफ्तारी काफी चर्चा में है। बांग्लादेशी इंडस्ट्री में तूफान आ गया है। बांग्लादेश की पॉपुलर एक्ट्रेस नुसरत फारिया को को रविवार को ही हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन पुलिस ने हिरासत में लिया था। एक्ट्रेस ढाका से थाईलैंड जाने की कोशिश में थीं।

एयरपोर्ट से हुई थी एक्ट्रेस की गिरफ्तारी

अब खबर सामने आई है कि ढाका की एक अदालत ने मंगलवार यानी आज एक्ट्रेस को हत्या की कोशिश मामले में जमानत दे दी। आपको बता दें, उनकी गिरफ्तारी का कनेक्शन जुलाई 2024 में शेख हसीना के खिलाफ हुए आंदोलनों से जुड़ा हुआ है। आंदोलन के दौरान कुछ हिंसक घटनाएं हुई थीं और इसके कारण एक्ट्रेस नुसरत फारिया को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

जेल जाने के एक दिन बाद मिली जमानत

नुसरत को अदालत के आदेश पर सोमवार को जेल भेजा गया और आज यानी अगले ही दिन एक्ट्रेस को बेल मिल गई। नुसरत के वकील ने बताया कि ढाका के चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के जज ने मंगलवार सुबह ही ये आदेश सुनाया है। कोर्ट ने पहले नुसरत को जेल भेजने का आदेश दिया था। सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस के वकील ने अदालत को बताया कि जिस घटना का आरोप उन पर लगा है, उस समय एक्ट्रेस देश में भी नहीं थीं।

विज्ञापन

वकील ने पेश किए सबूत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वकील ने कहा कि इसके डॉक्यूमेंट मौजूद हैं कि एक्ट्रेस पिछले साल 14 अगस्त को विदेश में अपना काम पूरा करके लौटी थीं। इसके बाद एक्ट्रेस के पासपोर्ट और वीजा डॉक्यूमेंट भी अदालत के सामने पेश किए गए। अब इसके बाद कोर्ट ने एक्ट्रेस को जमानत दे दी।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ