Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि उनका एक्सीडेंट हो गया था. एक्ट्रेस इन दिनों काम के सिलसिले में बाली गई हुई है. हादसे के बाद एक्ट्रेस की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है, जिसमें बताया है कि अभिनेत्री की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है.
दरअसल, हादसे के बाद तुरंत उन्हें बाली की नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल एक्ट्रेस बाली में डॉक्टरों की निगरानी में मौजूद हैं. हालांकि, अब एक्ट्रेस की टीम उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाने की तैयारी कर रही है. एक्ट्रेस की सर्जरी मुंबई में होगी.
कैसी है नुसरत भरूचा तबीयत?
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का इंडोनेशिया के प्रांत बाली में बीते दिन यानी 1 अक्टूबर को एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उनके फैंस एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित थे. लेकिन अब नुसरत की टीम ने उनके हेल्थ अपडेट शेयर किया है. एक्ट्रेस की टीम ने कहा कि इस समय उनका इलाज सबसे ज्यादा जरूरी है. उन्हें बाली से मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है. टीम ने यह भी बताया कि एक्ट्रेस को एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाया जाएगा. मुंबई आने के बाद ही उनका इलाज होगा. वहीं टीम यह भी साफ कर दिया है कि चोट की सर्जरी होने के बाद एक्ट्रेस को ठीक होने में समय लग सकता है.
यह भी पढ़ें: Nushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
टीम ने फैंस का किया शुक्रिया
लेकिन अभी तक एक्ट्रेस की टीम ने यह साफ नहीं किया है कि नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट कैसे हुआ था और उन्हें मुंबई कब लाया जाएगा. हालांकि, एक्ट्रेस की टीम ने निजता का सम्मान करने की अपील की है. वहीं नुसरत की टीम ने सभी फैंस का शुक्रिया किया है, जिन्होंने चिंता और दुआएं की है. बता दें कि नुसरत भरूचा बाली में अपने एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में गई थी, जहां उनके साथ यह हादसा पेश आया है.
नुसरत भरूचा का वर्कफ्रंट
रिपोर्ट्स के अनुसार नुसरत भरूचा एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ मूवी में नजर आने वाली है. बता दें कि ऐसा पहली बार होने वाला हैं, जब दोनों स्टार्स एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. इस मूवी में एक्ट्रेस का किरदार काफी शानदार होने वाला हैं. हालांकि, दोनों स्टार्स किस मूवी में साथ में काम करेंगे इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
9 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
10 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
11 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
12 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
13 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines