नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को समन जारी किया है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) शाखा ने उन्हें कल सुबह 11 बजे जांच में शामिल होने के लिए तलब किया है। इससे पहले आज दिन में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से इस मामले में आठ घंटे पूछताछ की गई। सूत्रों की मानें तो पुलिस सुकेश चंद्रशेखर से उनकी दोस्ती और उनके साथ किए काम के बारे में सवाल करेगी।
अभी पढ़ें – Shahrukh Khan: बेटे की तस्वीर पर शाहरुख खान ने लुटाया प्यार, कहा- ‘मुझ पर गया है’
पुलिस के अनुसार इस मामले से जुड़ी पिंकी ईरानी कल ईओडब्ल्यू के ऑफिस जाएंगी। ऐसे में नोरा फतेही को भी समन किया गया है। दोनों से मामले में पूछताछ की जाएगी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी क्राइम रविंद्र यादव के मुताबिक इस मामले में नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज का कोई सीधा कनेक्शन नहीं है।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में जांच में शामिल होने के लिए उन्हें तलब किया था। गौरतलब है कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने चार्जशीट में जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में नामजद किया है जिसमें सुकेश शामिल है।
ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि जैकलीन को सुकेश के आपराधिक मामलों में संलिप्तता के बारे में पता था। फिर भी उसने अपने आपराधिक अतीत को नजरअंदाज करना चुना और इसके बावजूद वह उसके साथ वित्तीय लेनदेन में शामिल हो गई। अब इस मामले में जांच की आंच नोरा फतेही तक भी पहुंच गई है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
50 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
1 hr agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
15 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines