Popular Actress Got Injured: अब एक मशहूर एक्ट्रेस से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। टीवी की एक मशहूर हसीना के साथ हाल ही में बुरा हादसा हो गया। वो Gym में करने तो वर्कआउट पहुंची थीं लेकिन जाना उन्हें हॉस्पिटल पड़ गया। जिम में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस दर्द से कराह उठीं और उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। बता दें, ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ (Ek Hazaron Main Meri Behna Hai) फेम क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D’Souza) हैं। खुद एक्ट्रेस ने इस खबर पर मुहर लगा दी है।
क्रिस्टल डिसूजा हुईं घायल
एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा को वर्कआउट करते हुए घुटने पर चोट आ गई। उनकी इंजरी इतनी ज्यादा थी कि क्रिस्टल दर्द सह नहीं पाईं। एक्ट्रेस को घुटने में तेज दर्द महसूस हुआ और उन्हें आनन-फानन में एक क्लिनिक में ले जाया गया। अब एक्ट्रेस ने अपने पैर की तस्वीर शेयर कर फैंस को अपना हेल्थ अपडेट भी दिया है। बता दें, क्रिस्टल डिसूजा के साथ ये दुर्घटना 20 अप्रैल को हुई थी। रोज की तरह ही एक्ट्रेस फिगर मेंटेन करने के लिए पसीना बहा रही थीं लेकिन तभी उन्हें घुटने में भयानक दर्द हुआ और उन्हें जांच और इलाज के लिए क्लिनिक में ले जाया गया।
क्रिस्टल डिसूजा को हुई इंजरी
घुटने में आई चोट
उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘इससे कुछ राहत मिलने वाली है।’ इस तस्वीर में उनका पैर नजर आ रहा था और उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा था। इसके अलावा उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया जिसमें कुछ दवाइयां देखने को मिलीं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘इससे नफरत है।’ अब वो अपना इलाज करवा रही हैं। उम्मीद है कि क्रिस्टल डिसूजा जल्द ही ठीक हो जाएंगी और फिर से जिम में मेहनत कर पाएंगी।
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh ने लिया लीगल एक्शन, Deepfake वीडियो मामले में दर्ज करवाई FIR
फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं क्रिस्टल
बात अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करें तो क्रिस्टल ने साल 2007 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। कई साल तक साइड रोल करने के बाद उन्हें असली पहचान ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ नाम के शो से मिली थी। उन्हें इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन की फिल्म चेहरे (Chehre) में भी देखा गया था। साथ ही वो ‘फितरत’ (Fittrat) नाम की वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines