Ranveer Singh ने लिया लीगल एक्शन, Deepfake वीडियो मामले में दर्ज करवाई FIR

Ranveer Singh Deepfake Video: रणवीर सिंह ने अब एक पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाई है। उनका जो फेक वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है अब उसके खिलाफ एक्टर ने एक्शन ले लिया है। एक्टर की टीम ने खुद इस मामले की जानकारी दी है।

Ranveer Singh Deepfake Video

Ranveer Singh ने दर्ज करवाई FIR, Deepfake वीडियो बनाना पड़ेगा महंगा

Ranveer Singh Deepfake Video: बॉलीवुड के एनर्जी हाउस कहे जाने वाले एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लोकसभा चुनाव के बीच उनका एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके बाद उनकी नींद उड़ गई। फैंस भी एक्टर का ऐसा वीडियो देखकर दंग रह गए और इसे तेजी से फैलते हुए देख एक्टर को सफाई देनी पड़ गई। दरअसल, इस वीडियो में रणवीर सिंह को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ बोलते हुए देखा जा सकता है। वो महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर उन्हें टारगेट करते हुए नजर आ रहे थे।

विज्ञापन

रणवीर सिंह ने दर्ज करवाई एफआईआर 

हालांकि, रणवीर सिंह ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा बल्कि ये वीडियो तो AI की मदद से बनाया गया था। इस डीपफेक वीडियो मामले में अब एक्टर ने लीगल एक्शन लिया है। इस मामले में अब रणवीर सिंह ने एक FIR दर्ज करवा दी है। इस बात की पुष्टि भी हो गई है। खुद एक्टर की टीम ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है। अब रणवीर सिंह के स्पोक्सपर्सन ने इस मामले पर कहा है- ‘हां, हमने पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाई है और जिस हैंडल से AI की मदद से बनाया गया रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो प्रमोट किया जा रहा था उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।’

विज्ञापन

डीपफेक वीडियो हुआ था वायरल 

बता दें, जैसे ही रणवीर का डीपफेक वीडियो सामने आया ये खूब वायरल हो गया। इसमें एक्टर कांग्रेस को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे थे और लोगों से इस पार्टी को ही वोट करने की अपील भी कर रहे थे। इस वीडियो को AI टूल की मदद से बनाया गया था। अब एक्टर ने इस मामले में पुलिस की मदद ली है ताकि जो शख्स ये सब गलत हरकतें कर रहा है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाया जा सके। साथ ही उनके शिकायत करने से लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी। वैसे भी डीपफेक वाले मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

विज्ञापन

आमिर खान का भी बना डीपफेक वीडियो

बॉलीवुड और साउथ स्टार्स से जुड़े ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें डीपफेक वीडियो की वजह से खूब बवाल हुआ है। हाल ही में एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) का भी वीडियो वायरल हुआ था। वो भी किसी राजनीतिक दल को प्रमोट करते हुए नजर आ रहे थे। बाद में एक्टर ने सफाई देकर साफ किया कि उन्होंने 35 साल के करियर में कभी ऐसा नहीं किया है। यानी ये वीडियो भी फेक था। अब देखना होगा रणवीर सिंह के शिकायत करने के बाद मामले में आगे क्या होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ