Actress Humaira Himu Passes Away: बांग्लादेशी एक्ट्रेस हुमैरा हिमू का निधन हो गया है। अभिनेत्री की मौत से फैंस को बड़ा झटका लगा है। इस खबर से फैंस के साथ-साथ पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हुमैरा हिमू के निधन पर हर कोई शोक जाहिर कर रहा है।
बता दें कि महज 37 साल की उम्र में हुमैरा हिमू ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस के निधन से परिवार भी सदमे में है। साथ ही सभी उनको लेकर शोक जाहिर कर रहे है।
यह भी पढ़ें- Elvish Yadav पर लगे आरोपों पर पिता ने किया रिएक्ट, कहा- सबूत कहां हैं…
Humaira Himu का निधन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दिन यानी 2 नवंबर को एक्ट्रेस हुमैरा हिमू को उत्तरा आधुनिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि एक्टर्स इक्विटी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कथित तौर पर बताया कि डॉक्टरों ने उनकी गर्दन पर हल्का-सा निशान देखने के बाद पुलिस को बुलाया। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पुलिस के पहुंचने से पहले उनका दोस्त अस्पताल छोड़ चुका था और वे उसकी तलाश कर रहे हैं।
हत्या या फिर आत्महत्या!
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अभिनेत्री की मौत की सही वजह जानने के लिए अब पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि हुमैरा का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। उन्होंने कहा कि 2 नवंबर की दोपहर को दंपति के बीच बहस के बाद उसने आत्महत्या कर ली होगी। हालांकि पुलिस को यह भी आशंका है कि डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित करने से पहले वह व्यक्ति भाग गया था।
एक्ट्रेस का फिल्मी करियर
हुमैरा हिमू ने साल 2011 में ‘अमर बंधु राशेद’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। साथ ही उन्हें साल 2006 में एक टेलीविजन श्रृंखला के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है। वह ‘बारी बारी साड़ी साड़ी’, ‘हाउसफुल’, ‘गुलशन एवेन्यू’ सहित कई टीवी नाटकों में नजर आ चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
47 mins agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
3 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
4 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
8 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
9 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
9 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
10 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
11 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
20 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines