Elvish Yadav पर लगे आरोपों पर पिता ने किया रिएक्ट, कहा- सबूत कहां हैं...
Elvish Yadav FIR News Updates: यूट्यूबर एल्विश यादव द्वारा कथित तौर पर आयोजित एक रेव पार्टी के सिलसिले में पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है।
Edited By Nancy Tomar

Elvish Yadav
Edited By Nancy Tomar

Elvish Yadav
Elvish Yadav FIR News Updates: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव सुर्खियों में छाए हुए है। यूट्यूबर एल्विश यादव द्वारा कथित तौर पर आयोजित एक रेव पार्टी के सिलसिले में पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है।
इस मामले की जांच की जा रही है और इन पांच लोगों के अलावा एफआईआर में एल्विश यादव का भी नाम है। वहीं, इस मामले में अब एल्विश यादव के पिता का बयान भी समाने आ गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव के पिता ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि इस बारे में तो वही बता सकता है, जिसने इन आरोपों को लगाया है। हमारी तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं है और ऐसे मैं सोच भी नहीं सकता हूं। इसके आगे यूट्यूबर के पिता ने कहा कि इसके बारे में अभी हमारो पास कोई जानकारी भी नहीं है और एल्विश मुंबई में है। उन्होंने कहा कि मेरी अभी उससे बात हुई है और उसका कहना है कि उसके खिलाफ साजिश रची गई है।
🙏🏻🙏🏻 pic.twitter.com/13WLDKJzYb
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) November 3, 2023
इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में एल्विश यादव ने खुद भी वीडियो शेयर कर अपना बयान दिया है। वीडियो जारी कर एल्विश यादव ने कहा कि जो भी खबरें मेरे खिलाफ हैं और जो आरोप मुझ पर लगाए गए है वो सभी बेबुनियाद हैं। इनमें एक परसेंट भी सच्चाई नहीं है और अगर ये एक परसेंट भी सच है तो मैं पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार हूं। एल्विश ने आगे कहा कि जितने भी इल्जाम लगे हैं उनसे मेरा कोई लेना देना नहीं है।
बता दें कि इस मामले में एल्विश यादव समेत पांच के खिलाफ कईं धाराओं में शिकायत दर्ज हो चुकी है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है। इसके साथ ही बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 प्लास्टिक की बोतल मे भरा लगभग 20 मिलीलीटर स्नेक वेनम बरामद किया है। साथ ही इन सबके पास से कुल मिलाकर 9 सांप जिनमें 5 कोबरा सांप, एक अजगर सांप, दो दुमुही सांप (सैंड बुआ) एक रेट स्नेक (घोडा पछाड) सांप पाए गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: